Published : Jun 05, 2023 07:22 pm IST, Updated : Jun 05, 2023 07:31 pm IST
यूपी के लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है।
Image Source : ANIलखनऊ में बड़ा हादसा
लखनऊ: यूपी के लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां आंधी और तेज हवा के चलते एक बड़ा होर्डिंग एक गाड़ी के ऊपर गिर गया। इस घटना में गाड़ी में बैठीं 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इस गाड़ी में 2 महिलाओं के अलावा एक पुरुष भी बैठा था। ये होर्डिंग स्टेडियम के अंदर की थी। दोनों महिलाओं को गाड़ी से निकालकर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
गौरतलब है कि बीते दिनों देश में कई बड़े हादसे हुए हैं। हालही में ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस घटना के बाद बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा 1700 करोड़ की लागत का पुल गिर गया था। इस घटना का वीडियो भी काफी डराने वाला था।