A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुहागरात से पहले घर से बहाना बनाकर निकला युवक, तीन दिन बाद हरिद्वार में मिला, मेरठ में हैरान कर देने वाला मामला

सुहागरात से पहले घर से बहाना बनाकर निकला युवक, तीन दिन बाद हरिद्वार में मिला, मेरठ में हैरान कर देने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सुहागरात से पहले घर से बहाना बनाकर निकले युवक को तीन दिन बाद हरिद्वार में खोजा गया है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

meerut man haridwar after marriage- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी सुहागरात से पहले घर से गायब हो गया था। पुलिस ने उस शख्स को तीन दिन बाद उत्तराखंड के हरिद्वार से बरामद किया है। युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी सामने आई है कि युवक शादी की पहली रात ही मानसिक तनाव के कारण घर से बाहर निकल गया था। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरधना के ऊंचापुर का रहने वाला 26 साल का मोहसिन 27 नवंबर की रात को सुहागरात से पहले बल्ब लाने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकला था। हालांकि, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद जब पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सीसीटीवी में मोहसिन रात के समय गंगनहर के पास घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद आशंका जताई जाने लगी कि उसने कोई गलत कदम न उठा लिया हो। हालांकि, तब भी उसका कुछ भी पता नहीं लगा।

हरिद्वार कैसे पहुंचा युवक?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहसिन ने 3 दिन बाद 1 नवंबर को एक शख्स के फोन से अपने पिता को फोन किया। उसने बताया कि वह हरिद्वार में है और अपने घर वापस आना चाहता है। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस, मोहसिन के पिता और परिजन हरिद्वार पहुंचे और वहां से उसे अपने साथ ले गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहसिन ने पूछताछ के बाद पुलिस को बताया है कि वह सुहागरात को लेकर घबराहट और मानसिक दबाव में था। इसी कारण वह घर से चला गया और बस से हरिद्वार जा पहुंचा। मोहसिन ने रेलवे स्टेशन के पास तीन रातें  बिताईं।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन मोहसिन ने अपने दोस्तों के कहने पर कोई दवाई खा ली थी। दवाई खाने के बाद मोहसिन को बेचैनी होने लगी थी। पुलिस ने बताया है कि मोहसिन को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- यूपी: अनोखी शादी! 30 से ज्यादा ई-रिक्शों में निकली दूल्हे की बारात, दोस्तों ने पैसे की कमी को नहीं बनने दिया बाधा

नौकरी का झांसा देकर IIT- जोधपुर के प्रोफेसर ने गेस्ट हाउस में महिला संग किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

 

Latest India News