1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को "शक्तिशाली राष्ट्र" बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को "शक्तिशाली राष्ट्र" बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

भारत दौरे पर आए अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत की तारीफ की है। रुबियो ने भारत को शक्तिशाली बताया है। रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की है।

Marco Rubio- India TV Hindi
Image Source : X@DRSJAISHANKAR अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात

मुंबई: अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताया है। गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस वक्त मुंबई में हैं। तीन महीने में वो दूसरी बार भारत के दौरे पर आए हैं। आज मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।

इसके बाद मार्को रुबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील फाइनल फेज में है। बहुत जल्द इसको पूरा कर लिया जाएगा और इसकी घोषणा कर दी जाएगी। मार्को रुबियो ने बताया कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है लेकिन इसको लेकर पॉजिटिव बातचीत हुई है। रुबियो  ने आज साफ साफ कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन उससे दोनों देशों के रिश्तों और ट्रेड डील पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

मार्को रुबियो ने क्या कहा?

मार्को रुबियो ने साफ कहा कि जहां तक ट्रेड डील की बात है, तो ये साफ हो जाना चाहिए कि अमेरिका का स्टेट डिपार्टमेंट ट्रेड डील पर बातचीत नहीं करता है लेकिन जो कुछ भी हो रहा है, उसमें वो पूरी तरह शामिल है। दोनों देश समझौते के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। जल्दी ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा और बहुत जल्द कोई अच्छी खबर सामने आएगी।

इसके बाद मार्को रुबियो ने भारत को एक "रिफाइनिंग सुपरपावर" बताया, रिलायंस इंडस्ट्रीज की जमकर तारीफ की और कहा कि एनर्जी डिमांड्स को पूरा करने में भारत की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। असल में कल मार्को रूबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिफाइनरी का दौरा करेंगे। ये रिफाइनरीज दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स हैं। आज अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि वाशिंगटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ वेनेजुएला के कच्चे तेल की और अधिक रिफाइनिंग करने पर चर्चा करेगा।

मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिकी डेलीगेशन वेनेजुएला में ऑयल प्रोडक्शन के बारे में रिलायंस के साथ चर्चा करेगा। भारत को अलग-अलग जगहों से तेल खरीदने का अनुभव है इसलिए भारत के साथ मिलकर ऑयल रिफाइन करने की दिशा में बातचीत की जाएगी। ये दोनों देशों के लिए समझदारी वाला कदम होगा।

आज यूएई के काउंटर पार्ट से भी हुई जयशंकर की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात आज यूएई के काउंटर पार्ट से भी हुई। यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान भी मुंबई पहुंचे हुए हैं। आज दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर बात हुई।

जयशंकर ने गल्फ रीजन में शांति स्थापित करने के भारत के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने UAE का आभार भी जताया कि वो वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रख रहा है। खासकर हालही में हुए हूती हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच। 

जयशंकर ने कहा कि गल्फ रीजन में जो हालात बने हैं, वो चिंता की बात है। भारत की कोशिश होगी कि वो यूईए के साथ मिलकर समाधान का रास्ता तलाशे।

जयशंकर ने क्या कहा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गल्फ रीजन में जो हालात बने हुए हैं, वो चिंता की बात है। भारत और UAE मिलकर काम करना जारी रखेंगे। बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही बिना रुकावट ट्रेड, एनर्जी और फर्टिलाइजर्स के मूवमेंट को जारी रखेंगे।

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि पुतिन ने चीन और अमेरिका पर युद्ध खत्म करने की जिम्मेदारी डाली है।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का 1 शेयर देंगे इलॉन मस्क, आगे और भी बड़े ऐलान होने की संभावनाएं

Latest India News