A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हुआ, ईद के दिन कई जगहों के नाम बदलने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर हुआ, ईद के दिन कई जगहों के नाम बदलने की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में CM धामी ने कई जगहों के नाम बदल दिए हैं। औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है। जिन जगहों के नाम बदले हैं, उसकी पूरी लिस्ट सामने आई है।

Pushkar Singh Dhami- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि  जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप ये नामकरण किए जा रहे हैं। इससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे।

इन जगहों के नाम बदलने की घोषणा-

हरिद्वार जिला

  • औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर 
  • गाजीवाली- आर्य नगर
  • चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर
  • मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट 
  • खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर
  • इदरीशपुर- नंदपुर
  • खानपुर- श्री कृष्णपुर
  • अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर

देहरादून जिला

  • मियांवाला- रामजीवाला
  • पीरवाला- केसरी नगर 
  • चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर
  • अब्दुल्लापुर- दक्षनगर

नैनीताल जिला

  • नवाबी रोड- अटल मार्ग
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग- गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्या पूरी

सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की लिस्ट

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर इस लिस्ट को भी पोस्ट किया है। लिस्ट में देखा जा सकता है कि कौन-कौन सी जगहों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि हरिद्वार जनपद का औरंगज़ेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उद्धम सिंह नगर जनपदों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। गौरतलब है कि देश में मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर काफी बहस भी चल रही है। 

आज देशभर में मनाया गया ईद का त्यौहार

देश में सोमवार को ईद-उल-फित्र का पर्व पारंपरिक उल्‍लास के साथ मनाया गया। कई जगहों पर नमाज के लिए शाही ईदगाह पहुंचे नमाजियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की बारिश की और उन्हें एकता व भाईचारे का संदेश भी दिया। इस दौरान, जगह-जगह प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Latest India News