A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बिगाड़ी, खास समुदाय के लोगों को ऐसी जगह बसाया...', भड़क उठे CM पुष्कर धामी

'कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बिगाड़ी, खास समुदाय के लोगों को ऐसी जगह बसाया...', भड़क उठे CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने खास समुदाय के लोगों को ऐसी जगह बसाया जहां उनका नामोनिशान नहीं था।

cm pushkar dhami congress state demography- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस पर भड़के सीएम पुष्कर सिंह धामी। (फाइल फोटो)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर लैंड जिहाद करने वाले लोगों को पसंद करने का आरोप लगाया है। सीएम धामी ने कहा है कि कांग्रेस का काम केवल तुष्टिकरण को खाद-पानी देना है। उन्होंने कांग्रेस को देवभूमि में अवैध बसावट की जननी तक बता दिया है। आइए जानते हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने और क्या-क्या कहा है।

कांग्रेस ने देवभूमि की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया- CM धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- "कांग्रेस को लैंड जिहाद के खिलाफ हमारी कार्रवाई से परेशानी हो रही है। ऐसा लगता है कि उन्हें लैंड जिहाद करने वाले लोग पसंद हैं। कांग्रेस ने एक खास समुदाय के लोगों को ऐसी जगहों पर बसाकर हमारी देवभूमि की डेमोग्राफी को बिगाड़ दिया है, जहां कभी उनका कोई नामोनिशान नहीं था, कोई वजूद नहीं था।"

लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे- CM धामी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- "मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम देवभूमि में धर्म के नाम पर किए जा रहे इस लैंड जिहाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हम ऐसे सभी स्ट्रक्चर को जमींदोज नहीं कर देते। हमारा कैंपेन जारी रहेगा। जब हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं जो हमारी सरकारी जमीन पर हरा, पीला और नीला कपड़ा लगाकर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करते हैं, तो इससे कांग्रेस के लोगों को बहुत परेशानी होती है।"

जिसे उत्तराखंड में रहना है उसे...- CM धामी

सीएम धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल तुष्टिकरण को खाद-पानी देना है। धामी ने कहा कि कांग्रेस देवभूमि में अवैध बसावट की जननी है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में दंगाई अब डर के साये में हैं। सीएम धामी ने कहा- "जिसे उत्तराखंड में रहना है उसे देवभूमि का सम्मान करना ही पड़ेगा। मुगलों वाली सोच का यहां कोई भी स्थान नहीं है।"

ये भी पढ़ें- कैबिनेट ने 2027 की जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए, पूरी तरह डिजिटल होगी गिनती

चुनाव आयोग ने SIR को लेकर किया एक और बड़ा फैसला, 8 राज्यों में की SRO की नियुक्ति, क्या होगा इनका काम?

Latest India News