उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Edited By : India TV News Desk
Published : Apr 06, 2023 08:53 am IST,
Updated : Apr 06, 2023 02:02 pm IST
भूकंप की तीव्रता भले ही कम रही लेकिन इसका खौफ लोगों पर साफ दिखा। लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल पड़े।
Image Source : इंडिया टीवीप्रतिकात्मक तस्वीर
देवभूमि उत्तराखंड की धरती आज सुबह भूकंप के झटकों से हिल उठी। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र भटवाड़ी के जंगलों में जमीन से 5 किमी की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता भले ही कम रही लेकिन इसका खौफ लोगों पर साफ दिखा। लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल पड़े।
उत्तरकाशी जिला आपदा कंट्रोल के मुताबिक उत्तरकाशी में सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के जानमान के नुकसान की कोई भी सूचना नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज काफी संवेदनशील माना जाता है।