A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षिण भारत में तबाही मचा सकता है तूफान दित्वा, तमिलनाडु में रेड, आंध्र प्रदेश ऑरेज अलर्ट, पंजाब-हिमाचल के लिए भी चेतावनी जारी

दक्षिण भारत में तबाही मचा सकता है तूफान दित्वा, तमिलनाडु में रेड, आंध्र प्रदेश ऑरेज अलर्ट, पंजाब-हिमाचल के लिए भी चेतावनी जारी

तूफान दित्वा के कारण श्रीलंका में जमकर तबाही हुई है। 30 नवंबर को तूफान भारत के दक्षिण हिस्से से टकराएगा। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

ditwah- India TV Hindi
Image Source : PTI तूफान दित्वा का असर

भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। 30 नवंबर को तड़के तूफान दित्वा भारत के दक्षिणी हिस्से से टकरा सकता है। इसके असर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसी वजह से मौसम विभाग ने तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल और पश्चिम बंगाल में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि, नवंबर का महीने होने के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तूफान के लिए अलर्ट जारी

साइक्लोनिक स्टॉर्म दित्वा के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारतीय मौसम विभाग के एक्स अकाउंट पर लिखा गया, "दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक स्टॉर्म उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की शुरुआत तक इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और घर के अंदर रहें।" चक्रवाती तूफान दित्वा ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई है और इससे 123 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण भारतीय राज्यों में रविवार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

दिल्ली और उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री पहुंच सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में पारा दो-तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में भी शीतलहर का कहर जारी रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में 39 BLOs की मौत का जिम्मेदार कौन? TMC नेताओं ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल

श्रीलंका में 123 की जान लेने के बाद भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा, फ्लाइट और स्कूल सब बंद

 

 

Latest India News