1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल में 39 BLOs की मौत का जिम्मेदार कौन? TMC नेताओं ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल

पश्चिम बंगाल में 39 BLOs की मौत का जिम्मेदार कौन? TMC नेताओं ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवाल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 29, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 12:00 am IST

एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत तेज है। टीएमसी नेताओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग से पूछा कि 39 बीएलओ की मौत का जिम्मेदार कौन है?

टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल- India TV Hindi
टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल Image Source : FILE PHOTO (ANI)

पश्चिम बंगाल: राज्य में चुनाव से पहले हो रहे एसआईआर को लेकर टीएमसी और चुनाव आयोग में ठनी हुई है। टीएमसी नेताओं ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग को घेरा और BLOs की मौतों का मुद्दा उठाया। टीएमसी नेता Derek O’Brien ने दावा किया कि अब तक 39 BLOs की मौत हो चुकी है और अब सवाल है कि इसके लिए ज़िम्मेदार कौन है। Derek O’Brien ने एक BLO का कथित सुसाइड नोट भी पढ़कर सुनाया और आरोप लगाया कि आज भी BLOs पर इलेक्शन कमीशन का भारी दबाव है। टीएमसी लगातार इस गंभीर मुद्दे को उठा रही है, लेकिन इलेक्शन कमीशन इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि हमने इलेक्शन कमीशन के सामने पांच सवाल रखे थे, लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला।

चुनाव आयोग नहीं दे रहा सवालों के जवाब

TMC सांसद साजिदा अहमद ने कहा, कल टीएमसी के निर्देश पर हमने इलेक्शन कमीशन के साथ बैठक की। यह बैठक काफ़ी देर तक चली, लेकिन हमने जो पांच सवाल रखे थे, उनमें से एक भी सवाल का जवाब इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया। इससे साफ़ है कि SIR के ज़रिए बंगाल को टारगेट किया जा रहा है और वहां के लोग बेहद डरे हुए हैं। हमारा यह भी कहना है कि इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया जाना चाहिए। SIR के तहत कई BLO अपनी जान दे चुके हैं, क्योंकि उन पर काम का दबाव बहुत ज़्यादा है। अगर उन्हें सही समय और समर्थन दिया जाता, तो वे अपना काम आराम से और सही तरीके से कर पाते।

आपके हाथ खून से रंगे हैं-टीएमसी का आरोप

एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को बीएलओ की मौतों को लेकर टीएमसी नेताओं ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की थी और बीएलओ के मौतों की सूची सौंपी थी।। टीएमसी नेताओं ने कहा कि इन सभी बीएलओ की मौत सीधे तौर पर एसआईआर की वजह से हुई है। टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि ‘आपके हाथ खून से रंगे हैं’।


ये भी पढ़ें:
पश्चिम बंगाल में 50 वर्षीय महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने मौत की वजह SIR को बताया
'BLO और दूसरे फील्ड अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP को लिखा पत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत