1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Report Today: आंधी-पानी की आफत के बाद आज कैसा रहेगा मौसम? पढ़िए दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक का वेदर अपडेट

Weather Report Today: आंधी-पानी की आफत के बाद आज कैसा रहेगा मौसम? पढ़िए दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक का वेदर अपडेट

Weather Update Today: भारत के कई इलाकों में भयानक गर्मी का प्रकोप चल रहा है, जबकि दिल्ली और यूपी में बारिश-आंधी, मौसम के तेवर बदल रहे हैं। मानसून की दस्तक को लेकर भी IMD ने बड़ा अपडेट जारी किया है। पढ़ें आपके इलाके का मौसम का अपडेट।

Weather Report Today- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) यूपी में कई जगहों पर तेज आंधी चली और बारिश हुई।

IMD Weather Forecast: मौसम का तेवर देशभर में अलग-अलग नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान किए हुए है तो कहीं धूलभरी आंधी-पानी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि, यहां किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, भोपाल और पटना में मौसम के प्रमुख रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट इन शहरों के लिए जारी नहीं किया गया है।

कहां बारिश और बादल छाए रहने की संभावना?

वहीं, राजस्थान के जयपुर में सुबह के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम या रात तक मौसम ज्यादा बादलों वाला हो सकता है। यहां गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ आसमान से पानी की बौछारें पड़ सकती हैं। चंडीगढ़ में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि वहां भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

कब तक आएगा मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ-वेस्ट मानसून के 16 मई 2026 के आसपास अंडमान सागर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यह मानसून की दस्तक का शुरुआती इशारा हो सकता है।

इन इलाकों में सताएगी 'लू'

दूसरी तरफ, नॉर्थ-वेस्ट, वेस्ट और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में इस हफ्ते उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर के हालात बन सकते हैं। इस दौरान, लोगों को दोपहर के वक्त धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

दक्षिण के राज्यों में कहां-कहां होगी बारिश?

साथ ही, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में 13 से 19 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तमिलनाडु, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 13 से 17 मई के बीच कई जगहों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिंग्स की दीवारें गिरीं, मलबे में दबे लोग, जड़ से उखड़े पेड़

Latest India News