1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के 19 राज्यों के लिए तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, यूपी और बिहार में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather News- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

Today's Weather: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में सोमवार को मध्यम बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

यूपी के कई जिलों के लिए चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम का असर और अधिक गंभीर रहने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों के लिए भी बारिश के आसार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहने वाला है। नैनीताल, देहरादून, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। राजस्थान के जयपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि भोपाल में भी गर्मी और मौसम में बदलाव दोनों का असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं गिरे पेड़, दबीं गाड़ियां; देखें तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, इनमें से एक की मौत; घटना का VIDEO आया सामने

Latest India News