1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनमोल बिश्नोई को कोर्ट ने 11 दिन की NIA रिमांड पर भेजा, जानें कौन हैं उसके दुश्मन नंबर वन?

अनमोल बिश्नोई को कोर्ट ने 11 दिन की NIA रिमांड पर भेजा, जानें कौन हैं उसके दुश्मन नंबर वन?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भारत के साबरमती जेल में बंद है और अब उसके भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। अनमोल को 11 दिनों की रिमांड में भेजा गया। जानें लॉरेंस और अनमोल के दुश्मन नंबर वन कौन हैं?

लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई

भारतीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लेकर आई है। दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अनमोल बिश्नोई की पेशी हुई है और अब ये सबसे बड़ा सवाल ये है कि उसे कहां रखा जाएगा। बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई के साथ साबरमती जेल में या दिल्ली के तिहाड़ जेल में। भारत में दोनों के दुश्मनों की कमी नहीं है, लेकिन आईए जानते हैं कि दोनों के दुश्मन नंबर वन कौन हैं। अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA रिमांड पर भेजा, एनआईए ने 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।

लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई के दुश्मन नंबर वन

पंजाब का रहने वाला गोल्डी बराड़ और राजस्थान का रहने वाला रोहित गोदारा अब लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल और उसके गैंग के सबसे बड़े दुश्मन हैं। हाल में दुबई जैसी सुरक्षित जगह पर रोहित गोदारा ने जिस तरह लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक फाइनेन्सर की हत्या करवाई थी, यह गैंगवार साबित करती है कि कैसे दोनो गैंग विदेशी धरती पर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और एक दूसरे के जानी दुश्मन भी हैं। अनमोल बिश्नोई के लिए भारत की राह भी आसान नहीं रहने वाली है।

अलग अलग जेलों में बंद हैं दोनों के दुश्मन

भारत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई दुश्मन खासकर विरोधी गैंग लगातार लॉरेंस गैंग के गुर्गों और बड़े गैंगस्टर को टारगेट करने के मिशन पर लगे रहते हैं। भारत की अलग अलग जेलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स बड़े गैंगस्टर औऱ गुर्गे बन्द हैं, जिसमें तिहाड़ जेल, राजस्थान की कई जेलों, पंजाब, हरियाणा की जेलों से लेकर मुम्बई की जेलों तक मे लॉरेंस के साथी और गैंग मेंबर बन्द हैं।

कहा जा रहा है कि ऐसे में अनमोल विश्नोई अलग अलग राज्यों की पुलिस कस्टडी के बाद जब जेल जाएगा, तब सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि आखिर अनमोल बिश्नोई अपने बड़े भाई लॉरेंस के साथ गुजरात की साबरमती जेल में बन्द रहेगा या एशिया की सबसे अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में। अनमोल बिश्नोई पटियाला कोर्ट पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ फिदायीन दस्ता तैयार करने में जुटा है जैश-ए-मोहम्मद, तेजी से फंड इकट्ठा कर रहा
फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल: गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल से मिलीं कश्मीरी लड़कियों की तस्वीरें-Videos, क्या हनी ट्रैप की रच रहा था साजिश?

Latest India News