तेलंगाना के नलगोंडा में रोड पार कर रही महिला को RTC बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज में एक महिला नलगोंडा चौराहे पर आराम से सड़क पार कर रही थी और एक RTC बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि रोड पर काफी ट्रैफिक है। लोग आ और जा रहे हैं। इस दौरान एक आती है और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यहां देखें वीडियो
वैन पलट जाने से दो लोगों की मौत
वहीं, गुरुवार को निर्मल ग्रामीण मंडल के कोंडापुर गांव में बारातियों को ले जा रही एक वैन का टायर फटने से पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इकोडा के रहने वाले लक्ष्मण (60) और तुलसी दास (38) को गंभीर चोटें आईं और निर्मल शहर के एक हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कोंडापुर के बाहरी इलाके में वैन के पलट जाने से दो और लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 17 लोगों को मामूली चोटें आईं।
बस के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत
इससे पहले अभी हाल में नलगोंडा जिले में नरकेटपल्ली फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जब एक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी। वे एक दूसरे लॉरी ड्राइवर से बहस कर रहे थे। यह घटना सुबह 3 बजे हुई जब एक प्राइवेट बस के ड्राइवर और क्लीनर एक लॉरी के ड्राइवर से झगड़ा कर रहे थे क्योंकि लॉरी ने उनकी बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। जब वे आपस में बात कर रहे थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार लॉरी ने प्राइवेट बस के ड्राइवर और क्लीनर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Latest India News