1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साप्ताहिक अवकाश न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

साप्ताहिक अवकाश न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

कर्नाटक के मैसूर में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसे साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा था और मैनेजर के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

महिला ने किया सुसाइड।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE महिला ने किया सुसाइड।

कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला को महीनों से हफ़्ते की छुट्टी (वीकऑफ) नहीं मिल रही थी और काम पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नागेश्वरी (जिसे राजेश्वरी भी कहा जाता था) के तौर पर हुई है, जो हिंकल की रहने वाली थीं। शुक्रवार को उसके घर से उसका शव बरामद किया गया था। 

महिला के पति अशोक के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार दोपहर नागेश्वरी के मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें शक हुआ और वे तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी को ज़मीन पर पड़ा पाया। नागेश्वरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।

मानसिक उत्पीड़न के आरोप

बाद में पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें नागेश्वरी ने लिखा कि वह हिंकल के पास एक सुपरमार्केट में कई सालों से काम कर रही थी। हालांकि, आरोप है कि डॉली नाम की एक नई सुपरवाइजर उन्हें परेशान करती थी। सुसाइड नोट में मृतक ने कहा कि उसे साप्ताहिक अवकाश नहीं दी जाती थी और ऐसी गलतियां कबूल करने के लिए मजबूर किया जाता था जो उन्होंने की ही नहीं थीं। 

नोट में यह भी कहा गया है कि जब वह बीमारी के कारण दो-तीन दिन काम पर नहीं जा पाईं, तो उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे उन्हें बहुत ज़्यादा परेशानी हुई और इसी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

एक अन्य मामले में पिछले महीने, बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। मरने वालों की पहचान 28 साल के मनोज कुमार और उनकी 26 साल की पत्नी सपना के तौर पर हुई। यह जोड़ा कुछ साल पहले बेंगलुरु आया था और दक्षिणी इलाके लक्ष्मप्पा गार्डन में किराए के मकान में रहता था। पिछले महीने उनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सपना चार महीने की गर्भवती थी और जोड़े के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी की कार पर पत्थर से हमला, बोलीं- 'मेरा सिर फट जाता', लगाए गंभीर आरोप

Latest India News