1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CCTV में शातिर 'बाबाजी' की लूट कैद, महिला शिक्षक के बगल में आकर बैठा और फिर....

CCTV में शातिर 'बाबाजी' की लूट कैद, महिला शिक्षक के बगल में आकर बैठा और फिर....

पेरुंगुडी रेलवे स्टेशन पर एक महिला शिक्षक ट्रेन आने के इंतजार में बैठी थीं, तभी बाबाजी आया और बेंच पर उनके बगल में बैठ गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

चेन स्नैचर हुआ गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चेन स्नैचर हुआ गिरफ्तार

तमिलनाडु: चेन्नई के पेरुंगुडी रेलवे स्टेशन पर एक महिला से चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक बाबाजी उर्फ सौंदर है, जो विल्लुपुरम जिले का रहने वाला है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पेरुंगुडी रेलवे स्टेशन की घटना

जानकारी के अनुसार, कोट्टूरपुरम की रहने वाली रोजी, वेलचेरी के एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार शाम अपने घर जाने के लिए पेरुंगुडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठी थीं। उसी दौरान आरोपी बाबाजी उनके पास पहुंचा और बेंच पर उनके बगल में बैठ गया। कुछ ही देर में मौका मिलते ही उसने रोजी के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया।

पहले से मोबाइल चोरी के आरोप

इस घटना के बाद तिरुवानमयूर रेलवे पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गहन छानबीन के बाद, आज आरोपी बाबाजी उर्फ सौंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बाबाजी पर पहले भी मोबाइल चोरी के आरोप लगे हैं।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी आता है और महिला के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। थोड़ी देर घूमने के बाद आकर बेंच पर बैठ जाता है, जहां महिला शिक्षक बैठी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बीच, महिला टीचर से आरोपी कुछ बात भी करता है, फिर दोनों शांत बेंच पर बैठे होते हैं। इस दौरान आरोपी बार-बार महिला की चेन पर निहारता दिख रहा है। फिर, महिला शिक्षक की चेन खींचता और फरार हो जाता है।

ये भी पढ़ें-

"वो गोलियों से भूनते रहे, हम बिरयानी खिलाने चले", राज्यसभा में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार

EMI नहीं चुकाने पर पत्नी को ही उठा ले गए बैंक वाले, पुलिस के पास पहुंचा पति; जानिए पूरा मामला

Latest India News