नई दिल्ली: साल 2022 को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 2022 में कई ऐसे लोग थे जो भारत में काफी चर्चा में रहे और जिन्हें खूब सर्च भी किया गया। हमेशा की तरह इस साल भी लोगों ने गूगल पर खूब सक्रियता दिखाई और काफी मुद्दों पर गूगल के जरिए जानकारी इकट्ठा की। अगर ऑनलाइन सर्च की बात की जाए, तो रोजाना लाखों-करोड़ों की संख्या में कई चीजों को सर्च किया जाता है। हालांकि क्या आप उन लोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें 2022 के दौरान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। तो चलिए हम आपको बताते हैं 2022 में सबसे ज्यादा किन्हें सर्च किया गया, जिनपर सबकी नजर भी रही।
1. नूपुर शर्मा
साल 2022 में सबसे ज्यादा नाम सर्च किया गया वो है नूपुर शर्मा का। एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद देश भर में उनके खिलाफ कई प्रदर्शन हुए और बीजेपी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया था।
Image Source : file photoनूपुर शर्मा
2. द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने बाद द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रनायक बन गईं। इसके साथ ही वे देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समाज की पहली व्यक्ति हैं।
Image Source : file photoद्रौपदी मुर्मू
3. ऋषि सुनक
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। भारत के लिए ये गर्व की बात है क्योंकि वह पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो ब्रिटेन में इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। इस साल उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया गया है।
Image Source : file photoऋषि सुनक
4. ललित मोदी
ललित मोदी तब चर्चा में आए जब ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सुष्मिता संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर पोस्ट में लिखा था कि वह रिलेशनशिप में हैं। कुछ लोगों को दोनों का रिलेशन पसंद आया तो वहीं कुछ ने ललित मोदी और सुष्मिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
Image Source : india tvललित मोदी और सुष्मिता सेन
5. सुष्मिता सेन
2 बेटियों की मां सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। रोहमन शॉल संग उनका अफेयर और ब्रेकअप जगजाहिर था, लेकिन इस साल अचानक ललित मोदी संग उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दोनों की साथ की तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान थे।
6 अंजलि अरोड़ा
Image Source : india tvअंजलि अरोड़ा
7. अब्दू रोजिक
Image Source : file photoअब्दू रोजिक
8. एकनाथ शिंदे
Image Source : ptiएकनाथ शिंदे
9. प्रवीण तांबे
Image Source : ptiप्रवीण तांबे
10. एंबर हर्ड
Image Source : file photoएंबर हर्ड
Latest India News