1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं उमा भारती - षड्यंत्र नहीं जो था खुल्लम-खुल्ला था

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं उमा भारती - षड्यंत्र नहीं जो था खुल्लम-खुल्ला था

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा नेता और केंद्र सरकार में मंत्री उमा भारती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि षडयंत्र तो तब होता, जब मन में कुछ और होता, वचन में कुछ और होता और कर्म में कुछ और होता। सब-कुछ खुल्लम-खुल्ला था।

Uma Bharti- India TV Hindi
Uma Bharti

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा नेता और केंद्र सरकार में मंत्री उमा भारती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि षडयंत्र तो तब होता, जब मन में कुछ और होता, वचन में कुछ और होता और कर्म में कुछ और होता। सब-कुछ खुल्लम-खुल्ला था। हम राम मंदिर का निर्माण कराना चाहते थे। हमें इसको लेकर हमेशा से गर्व अनुभव होता है।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी)

अयोध्या, गंगा और तिरंगे पर कोई खेद नहीं है। हां, मैं 6 दिसंबर को मौजूद थी, इसमें साजिश की कोई बात नहीं। अयोध्या आंदोलन में मेरी भागीदारी थी, इसमें भी मुझे कोई खेद नहीं है। मैं इसके लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार हूं।

कांग्रेस द्वारा इस्तीफा मांगने की बात पर उमा ने कहा जो 1984 की सिख विरोधी हिंसा के पीछे थे उन्हें इस्तीफा मांगने का कोई हक नहीं। वैसे, अपराध अभी साबित नहीं हुए, इस्तीफे का सवाल ही नहीं। वकील कोर्ट में अपनी बहस करेंगे। मैं आज रात अयोध्या जा रही हूं। मैं रामलला, हनुमानगढ़ी में आभार जताने जाऊंगी कि मुझे इतना यश और सम्मान दिया। मैं वहां संकल्प करूंगी की राम मंदिर तो बनकर रहेगा। कोर्ट के बाहर हल की स्थिति बनेगी। मेरे जैसा व्यक्ति पद से चिपकने वाला नहीं है। मेरे लिए सम्मान जरूरी है। राममंदिर निर्माण होगा और गंगा साफ करके रहूंगी।

उमा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, गंगा निर्मल होकर रहेगी और कश्मीर में तिरंगा लहराकर रहेगा। क्या कोर्ट के फैसले के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी है, इस सवाल पर उमा ने कहा कि उनकी इस बारे में पीएम से कोई बातचीत नहीं हुई है। उमा ने कहा, 'मैं पूरे भारत को संदेश देना चाहती हूं कि राम मंदिर बनने का वक्त आ गया है।'

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Latest India News