आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! इस नेता ने दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! इस नेता ने दिया इस्तीफा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 17, 2020 09:44 pm IST, Updated : Oct 17, 2020 10:07 pm IST
उत्तर गोवा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पडगांवकर ने कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद एक पखवाड़ा पहले महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
Image Source : TWITTER/AAPGOAPradeep Padgaonkar resigns from Aam Aadmi Party । आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! इस नेता ने दिया इस्तीफा
पणजी. आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के पूर्व महासचिव प्रदीप पडगांवकर ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उत्तर गोवा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पडगांवकर ने कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद एक पखवाड़ा पहले महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। पडगांवकर ने एक आधिकारिक बयान में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की।