1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा के 'दंगल' में एक्शन के साथ दिखा इमोशन, नेताजी के सामने शिवपाल-अखिलेश में हाथापाई

सपा के 'दंगल' में एक्शन के साथ दिखा इमोशन, नेताजी के सामने शिवपाल-अखिलेश में हाथापाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच आज सुबह पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन चाचा भतीजे की जंग और तेज जरूर हो गई है। मंच पर

akhilesh shivpal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV akhilesh shivpal

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच आज सुबह पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन चाचा भतीजे की जंग और तेज जरूर हो गई है। मंच पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच कैसे हाथापाई की नौबत आई आपने देखा ही। इससे पहले दोनों ने अपने-अपने भाषण में भी एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अखिलेश और शिवपाल दोनों मंच पर नजदीक थे। मीटिंग के दौरान अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह ने आशु मलिक के जरिए खबर छपवाकर उन्हें औरंगजेब और नेता जी को शाहजहां बताया था। इसी बात पर चाचा शिवपाल ने अखिलेश के हाथों से माइक छीना और कहने लगे की सीएम झूठ बोल रहे हैं। इसके बाद आशु मलिक भी आगे आए इसी दौरान सीएम ने उन्हें धक्का दे दिया और जब शिवपाल बीच-बचाव के लिए आए तो उनको भी धक्का दिया और नौबत दोनों के बीच हाथा पाई की आ गई।

शिवपाल के 10 वार

  • मुझसे विभाग वापस ले लिए गए, मेरा क्या दोष था ?
  • मेरे विभागों की समीक्षा, अफसरों को दंड मिलता था
  • सीएम के विभागों में लापरवाही, कितने अफसरों को दंड ?
  • अखिलेश ने मुझसे कहा कि मैं दल बनाऊंगा और चुनाव लड़ूंगा
  • 2003 में अमर सिंह के सहयोग से सरकार बनी थी
  • कुछ मलाई चाटने वाले लोगों को बाहर करना होगा
  • दलाली, जमीनों पर कब्जा, अवैध काम नहीं होने देंगे
  • झूठे, गुंडे, दलाली करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकते
  • ऐसे लोग अमर सिंह के चरणों के धूल भी नहीं हो सकते
  • 2017 में नारे लगाने वालों से नहीं बनेगी सरकार
  • नेताजी को अब नेतृत्व संभालने की जरुरत है

अखिलेश के 10 प्रहार

  • समाजवादी पार्टी 100 फीसदी नेताजी की पार्टी है
  • मेरी किस्मत अच्छी है कि मैं नेताजी का बेटा हूं
  • मुझे प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने से कोई आपत्ति नहीं
  • नेताजी ने कहा था कि प्रजापति, राजकिशोर को हटा दो
  • नेताजी ने कहा था कि दीपक सिंघल को हटाओ ये बेईमान है
  • अगर नेताजी की पार्टी है तो मेरा भी करियर है
  • मैं भी बर्बाद हुआ हूं, मैं कोई दूसरा काम नहीं कर सकता
  • बहुत सारे लोग हैं जो मेरे खिलाफ क्या-क्या नहीं बोलते
  • मैंने शिवपाल से कहा कि साजिश हो रही है
  • अगर साजिश हो रही है तो खड़ा होना मेरी जिम्मेदारी

देखिए वीडियो-

आगे की स्लाइड में देखिए अखिलेश ने भावुक होते हुए अपने भाषण में क्या कहा-

Latest India News