1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा के 'दंगल' में एक्शन के साथ दिखा इमोशन, नेताजी के सामने शिवपाल-अखिलेश में हाथापाई

सपा के 'दंगल' में एक्शन के साथ दिखा इमोशन, नेताजी के सामने शिवपाल-अखिलेश में हाथापाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच आज सुबह पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन चाचा भतीजे की जंग और तेज जरूर हो गई है। मंच पर

Image Source : ptishivpal supporters

'इस्तीफे को तैयार'

‘ये मेरा करियर है.. अगर आपकी पार्टी है.. तो मेरा भी करियर है.. मैं भी बर्बाद हुआ हूं.. मैं कोई काम नहीं कर सकता दूसरा.. मैं कौन सा काम करूंगा दूसरा.. जिस ऊंचाई पर आपने पहुंचाया मुझे.. आप कहेंगे तो उस ऊंचाई से हट जाऊंगा.. यहां से कहीं चला जाऊंगा।’ बता दें कि अखिलेश ने आज ये साबित करने की पूरी कोशिश की कि पार्टी से असली उत्तराधिकारी वही हैं और वो ये हक नहीं छोड़ेंगे।

रामगोपाल के बेटे की चिट्ठी, शिवपाल पर आरोप, अखिलेश का समर्थन

वहीं रामगोपाल यादव के सांसद बेटे अक्षय ने आज एक चिट्ठी लिख कर जहां अखिलेश यादव को समर्थन दिया वहीं शिवपाल पर आरोप भी लगा दिये। अक्षय यादव ने अपनी चिठ्ठी में लिखा है कि-

  • शिवपाल ने अखिलेश को सीएम बनाने का विरोध किया था
  • मंत्री पद नहीं लेने की धमकी दी थी
  • मेरे पिता ने शिवपाल की धमकी का विरोध किया था
  • अखिलेश का समर्थन करने पर शिवपाल मेरे पिता से नाराज़ हो गए
  • मेरे क्षेत्र में शिवपाल के मंत्रालय ने काम नहीं किया
  • अखिलेश मेरे आदर्श हैं, उन्होंने अच्छे से सरकार चलाई है

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने आरोप लगाया था कि रामगोपाल और उनके बेटे यादव सिंह घोटाले में फंसे हुए हैं।

Latest India News