Image Source : ptiakhilesh supporters
मुलायम की अखिलेश को फटकार, अमर सिंह को बताया भाई
मुलायम सिंह ने आज सपा की मीटिंग में पहले दोनों की बातें सुनी, फिर अखिलेश को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा, 'पद मिलते ही आपका दिमाग खराब हो गया है, क्या आप जुआरियों शराबियों की मदद करते हैं...मैने कहा कौमी एकता दल से गठबंधन होगा, आपने मना कर दिया...आपको पता है अंसारी का ये परिवार कितना सम्मानित है...अमर सिंह मेरा भाई है..उसने कई बार मेरी मदद की है...एक केस में फंसा था..उसमें ऐसी कला है उसने मुझे बचा लिया...मैं अभी भी चीज़ें संभाल सकता हूं...मैं कमज़ोर नहीं हुआ हूं।' इसके साथ ही मुलायम ने अखिलेश को चुनौती दी कि वो समाजवादी पार्टी की परिभाषा बता दें।
भाषण देते वक्त भावुक हुए अखिलेश, चाचा को सुनाई खरी-खोटी
अखिलेश यादव आज भाषण देते वक्त भावुक हो गए और चाचा शिवपाल को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने रामगोपाल को क्लीन चिट दी और साफ जता दिया कि फैसले वही लेंगे। अखिलेश ने कहा, ‘मुझे इस बात की गलतफहमी नहीं है कि ये आपकी पार्टी है.. मैंने पूरे कैबिनेट के सामने कहा था कि कि ये आपकी पार्टी है.. एक भी आदमी कह दे कि मैंने कैबिनेट में इस बात को नहीं कहा.. मैंने कहा है कि ये सौ फीसदी नेताजी की पार्टी है.. ’
'साज़िश की तो मंत्रियों को हटाया'
आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा कि नेताजी, हमारे खिलाफ और पार्टी के खिलाफ कोई साजिश हो रही है तो मैं कार्रवाई करूंगा.. उसी समय मैंने फैसला ले लिया.. कि मैं क्या करने जा रहा हूं.. मैंने किसी को नहीं बताया.. मैंने प्रधान जी से ये कहा कि साजिश हो रही है.. मेरी दूसरी जिम्मेदारी है कि जो साजिश हो रही है उसके खिलाफ खड़ा हो जाऊं.. और इसलिए मैंने ये फैसला किया.. किसी से भी मैंने नहीं पूछा.. मैंने रामगोपाल यादव से नहीं पूछा कि मैं हटाऊंगा कि नहीं हटाऊंगा।’
वीडियो में सुनिए अखिलेश का भाषण-
आगे की स्लाइड में पढ़िए रामगोपाल के बेटे की चिट्ठी-
Latest India News