1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिग्विजय ने पर्रिकर से कहा, MLAs खरीदने के लिए गडकरी को धन्यवाद कहें

दिग्विजय ने पर्रिकर से कहा, MLAs खरीदने के लिए गडकरी को धन्यवाद कहें

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से शनिवार को कहा कि वे राज्य के लोगों को धोखा देने के लिए माफी मांगे और विधायकों की खरीदारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें...

Digvijay Singh | PTI File Photo- India TV Hindi
Digvijay Singh | PTI File Photo

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से शनिवार को कहा कि वे राज्य के लोगों को धोखा देने के लिए माफी मांगे और विधायकों की खरीदारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें, जिन्होंने गोवा में सरकार गठित करने में उनकी मदद की।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘श्री पर्रिकर, सत्ता की भूख के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आपने गोवा के लोगों के साथ धोखा किया है। उनसे माफी मांगिए।’ सिंह ने कहा कि पर्रिकर को आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदने के लिए नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘मनोहर पर्रिकर ने गोवा में उन्हें सरकार गठित करने देने के लिए मेरा धन्यवाद किया। यदि उन्हें किसी को धन्यवाद देना है तो वह नितिन गडकरी हैं जिन्होंने गोवा के एक होटल से 12 मार्च की सुबह आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदा।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘और संविधान, सरकारिया आयोग के दिशा-निर्देश एवं उच्चतम न्यायालय का उल्लंघन करने और गोवा के जनादेश को छीनने वाली गोवा की राज्यपाल को (धन्यवाद देना चाहिए)।’

गोवा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन अन्य दलों के सहयोग से पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी सरकार गठित करने में सफल रही।

Latest India News