A
Hindi News भारत राजनीति 'नीतीश कुमार के साथ एक हेल्पर चलना चाहिए...', हिजाब से जुड़े विवाद पर बोले अखिलेश यादव

'नीतीश कुमार के साथ एक हेल्पर चलना चाहिए...', हिजाब से जुड़े विवाद पर बोले अखिलेश यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हिजाब विवाद मामले में काफी आलोचना हो रही है। अब इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

nitish kumar hijab controversy akhilesh yadav- India TV Hindi Image Source : PTI नीतीश कुमार से जुड़े विवाद पर अखिलेश यादव का बयान। (फाइल फोटो)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा युवती के चेहरे से हिजाब हटाने के मामले से जुड़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार का समर्थन किया है तो वहीं, विपक्षी दल लगातार सीएम नीतीश की आलोचना कर रहे हैं और उनसे माफी मांगने की की मांग कर रहे हैं। इस बीच अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस विवाद पर बयान जारी किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के साथ एक हेल्पर चलना चाहिए।

क्या बोले अखिलेश यादव?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब के विवाद के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- "नीतीश कुमार के साथ एक हेल्पर चलना चाहिए तब इस तरह की घटना नही होगी। दुनिया में निंदा हो रही है। आप किसी का इमोशन हर्ट नहीं कर सकते।"

अखिलेश ने बुलाई विधायकों की मीटिंग

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के पहले अखिलेश यादव ने विधायकों की मीटिंग बुलाई थी। अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि "कोडिन सिरप का करोड़ों रुपये का घोटाला है। मुख्यमंत्री के खिलौने बुलडोजर की चाभी खो गई है, ड्राइवर भाग गया है, बुलडोजर में डीजल नहीं है। बुलडोजर पीडीए के लोगों पर चल रहा है।"

 SIR प्रक्रिया में दबाव बनाया जा रहा- अखिलेश 

अखिलेश यादव ने कहा कि SIR प्रक्रिया में दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कान में कह कर आये हैं कि सपा का वोट काट दो। चार करोड़ वोट कट गया तो बीजेपी का हर विधानसभा मे 84 हज़ार वोट कट गया। ये SIR नहीं है, NRC है। जो सरकार नहीं कर पाई, गृह मंत्रालय नही कर पाया, वो चुनाव आयोग से कराया जाएगा। कोई बीजेपी का नेता घुसपैठियों की पहचान नहीं कर सकता।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार खाद की कमी पर जवाब नहीं देना चाहती है इसलिये उन्हें वंदे मातरम् याद आ रहा है। अखिलेश ने कहा कि प्रदूषण की वजह से लखनऊ में मैच नहीं हो पाया। सरकार ने अपना AQI निकाला है। सरकार से इन सब मुद्दों पर सपा विधायक सवाल उठाएंगे।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर क्यों भड़के CM उमर अब्दुल्ला? बोले- 'यह घटना शर्मनाक है...', महबूबा मुफ्ती का भी लिया नाम

'माफी मांगो वरना...', हिजाब खींचने पर पाकिस्तानी डॉन ने नीतीश को दी धमकी, एक्शन में बिहार पुलिस

Latest India News