चेन्नईः बीजेपी से इस्तीफे देने वाले के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अन्नामलाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने भविष्य के प्लान के बारे में बताया। अन्नामलाई ने कहा कि मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। आज से एक नए सफर की शुरुआत होगी। एक नए पॉलिटिकल मूवमेंट की शुरुआत करूंगा। आप सबको मेरा साथ देना है। हमारी पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
रजनीकांत ने दिया था पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर
अन्नामलाई ने कहा कि मैं साफ सुथरी पॉलिटिक्स की शुरुआत करना चाहता हूं। जब दल बन जाएगा तो टर्म लिमिट लेकर आएंगे ताकि परिवार वाद वाली राजनीति पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर आसान नहीं था। DMDK में 2009 में इंटर्नशिप किया। 2020 में बीजेपी ज्वाइन किया और आज नए सफर की शुरुआत कर रहा हूं। 24 अगस्त 2020 को जब बीजेपी ज्वाइन करने जा रहा था। तब रजनीकांत ने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी पार्टी में ज्वाइन करूं। उस समय बीएल संतोष को वादा कर चुका था। इसीलिए रजनीकांत को मना कर दिया और बीजेपी में शामिल हो गया।
पार्टी की नीति और सिद्धांत का ऐलान बाद में
अन्नामलाई ने कहा कि हम अपनी पार्टी के सिद्धांत और नीतियों का एलान बाद में करेंगे। पीएम मोदी के प्रति मेरे मन में हमेशा आदर रहेगा लेकिन बीजेपी से अगर किसी मुद्दे पर हमारा मतभेद है तो उसे पूरी गंभीरता के साथ उठाया जाएगा। 3 लैंगुएज पॉलिसी का विरोध मैंने बीजेपी के अंदर रहते हुए विरोध किया था। पूर्व आईपीएस ने कहा कि अमित शाह को स्पष्टीकरण दिया कि मैं तमिलनाडु में बैठकर इस्तीफा भेजने वालों में नहीं हूं। इसीलिए उनसे मिलकर जो भी कमी मुझे लगी उनको बताया और इस्तीफा किया।
यहां देखें वीडियो
बीजेपी ने शुक्रवार को मंजूर किया इस्तीफा
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर कर लिया। इसके साथ ही अन्नामलाई और बीजेपी की राहें छह साल बाद जुदा हो गई। अभी हाल में ही पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाक़ात की थी। बीजेपी ने अन्नामलाई से अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा था।
2020 में बीजेपी में हुए थे शामिल
अन्नामलाई IPS अधिकारी की नौकरी छोड़ने के बाद 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। अपने समर्थकों के बीच 'सिंघम' के नाम से मशहूर अन्नामलाई को 2021 में बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने एल. मुरुगन की जगह ली थी, जिन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।
ये भी पढ़ेंः अन्नामलाई ने BJP से इस्तीफा दिया, जानिए पार्टी से आखिर नाराजगी क्यों?
कांग्रेस संगठन में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, दिल्ली-राजस्थान-पंजाब समेत कई प्रदेशों के बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष
Latest India News