Assam Election Exit Poll Live: असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंह बीते 9 अप्रैल को संपन्न हो चुकी है। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग कराई थी। असम के करीब 2.50 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने वोटिंग में हिस्सा लिया था। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस से बीच हो रहा है। बता दें कि असम चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी होंगे। हालांकि, आज 29 मई को असम विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के अनुसार, असम में किसकी बन सकती है सरकार।
असम में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान
MATRIZE के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, असम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, असम में BJP गठबंधन को 85-95 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, असम में कांग्रेस गठबंधन के खाते में 25-32 सीटें आने की संभावना है। वहीं, एग्जिट पोल में अन्य दलों के खाते में 6-12 सीटें जाने का अनुमान है।
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो असम में भाजपा गठबंधन को 45.5 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस को 39.8 प्रतिशत और अन्य दलों को 14.7 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।
| पार्टी |
सीटें |
वोट शेयर |
| भाजपा+ |
85-95 |
45.5 प्रतिशत |
| कांग्रेस+ |
25-32 |
39.8 प्रतिशत |
| अन्य |
6-12 |
14.7 प्रतिशत |
महिला वोट किधर?
BJP+ को 55%
CONG+ को 37%
अन्य को 08%
AXIS MY INDIA का पोल
दूसरी ओर AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल में भी असम में भाजपा की सरकार आने का अनुमान जताया गया है। भाजपा गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन के खाते में 24-36 सीटें जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Exit Poll Results Live: 5 राज्यों में इस बार कौन मार सकता है बाजी? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल
Tamil Nadu Exit Poll Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी, किस पार्टी को मिल सकती है जीत?
Latest India News