1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज BJP ज्वाइन करते ही TMC के तीनों बागी सांसदों को मिला इनाम, बनाए गए राज्यसभा उम्मीदवार

आज BJP ज्वाइन करते ही TMC के तीनों बागी सांसदों को मिला इनाम, बनाए गए राज्यसभा उम्मीदवार

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से अपने तीन राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। आज ही ये तीनों नेता BJP में शामिल हुए हैं।

पूर्व टीएमसी नेताओं...- India TV Hindi
Image Source : PTI पूर्व टीएमसी नेताओं ने आज ही बीजेपी का दामन थामा है।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव 2026 के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत करने वाले नेता सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को उम्मीदवार घोषित किया है।

आज ही TMC से BJP में शामिल हुए हैं तीनों नेता

ये तीनों नेता पिछले महीने TMC से इस्तीफा देने के बाद आज ही बीजेपी में शामिल हुए। सुखेंदु ने 8 जून, सुष्मिता ने 10 जून और प्रकाश ने 11 जून को इस्तीफा दिया था। तीनों ने ममता से नाराजगी जताई थी और कहा था कि पार्टी मनमाने ढंग से चल रही है।

Image Source : reporter inputबीजेपी राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार।

बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल के भीतर बढ़ती बगावत के बीच TMC से इस्तीफा देने के बाद आज इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में बीजेपी में शामिल किया गया। सामिक भट्टाचार्य ने बीजेपी के झंडे देकर तीनों नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से राज्य में भाजपा मजबूत होगी।

वोटिंग और काउंटिंग कब?

पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी।

जीत का गणित-

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मौजूदा संख्या समीकरण के अनुसार, बीजेपी के उम्मीदवारों के तीनों सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना है। विधानसभा की बात करें तो बीजेपी के पास फिलहाल 208 विधायक हैं। बीजेपी के उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्षी उम्मीदवार को कम से कम 70 वोटों की आवश्यकता होगी। तृणमूल कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 60 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना चुके हैं। ममता बनर्जी के पास सिर्फ 20 विधायक बचे हैं।

यह भी पढ़ें-

TMC के फ्रीज बैंक खातों पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इन शर्तों के साथ कर सकेंगे दोबारा इस्तेमाल

ममता बनर्जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, सामने आया वीडियो

Latest India News