1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पहले SIR को सही बताया, अब U-टर्न; कांग्रेस के मंत्री ने दी सफाई, बोले- मुझे गलत समझा गया

पहले SIR को सही बताया, अब U-टर्न; कांग्रेस के मंत्री ने दी सफाई, बोले- मुझे गलत समझा गया

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने SIR के मुद्दे पर अपने हालिया बयान को लेकर सफाई दी है। मंत्री ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था और उन्होंने कभी भी SIR प्रक्रिया को सही या वैध नहीं ठहराया।

कर्नाटक में कांग्रेस...- India TV Hindi
Image Source : X- @JARKIHOLISATISH/PTI कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्री ने पहले किया था SIR का समर्थन, अब दी सफाई।

कर्नाटक में SIR की प्रक्रिया को सही ठहराकर विवाद खड़ा कर देने वाले कर्नाटक के PWD मिनिस्टर सतीश जारकीहोली ने U टर्न ले लिया है। X पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया। फॉर्म 7 के जरिये BJP ने बड़े पैमाने पर धांधली की है और इसके खिलाफ पार्टी के नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री D K शिवकुमार जो संघर्ष कर रहे हैं उसमें वे भी शामिल हैं।

पहले कहा था- SIR बिल्कुल सही है, पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए प्रकिया

बता दें कि इससे पहले सतीश जारकीहोली ने कहा था कि SIR बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में SIR के तहत 1 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, वो बिल्कुल ठीक हैं। क्योंकि जो मर चुके हैं। शिफ्ट हो चुके हैं या फिर डुप्लीकेट वोटर्स हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़े रखना किसी भी तरह से समझदारी नहीं कहा जा सकता। सतीश जारकीहोली ने कहा था कि कर्नाटक में जिस तरह से SIR का प्रोसेस फॉलो किया गया। वहीं प्रकिया पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए।

PWD मिनिस्टर ने अब क्या सफाई दी?

अब कर्नाटक के मंत्री ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। मंत्री ने कहा, ''SIR के संबंसध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने जो बात कही थी, उसे मीडिया ने तोड़ मरोडकर पेश किया है। मीडिया मित्रों के कई सवालों के जवाब देते समय मैंने कहा कि दूसरे राज्यों में फॉर्म नम्बर 7 की मदद से कांग्रेस के वोट बैंक को डिलीट करने की बड़ी साजिश हुई है। साथ ही इस विषय को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी जो संघर्ष कर रहे हैं, और जिस तरफ से CM ने कर्नाटक में बेलगावी से फॉर्म 7 के जरिये किस तरह कांग्रेस के वोटर्स को डिलीट किया जा रहा है, उसे बड़े पैमाने पर जनता के सामने लाने का काम किया है।''

'जल्द सामने लेकर आऊंगा सच्चाई'

मंत्री ने आगे कहा, ''पुलिस ने केस दर्ज किए हैं और जांच भी चल रही है। इस विषय पर हम सभी संघर्ष कर रहे हैं। मेरे विधानसभा क्षेत्र में भी करीब 13 हजार वोट कटे हैं। फाइनल वोटर लिस्ट का अध्ययन करने के बाद क्या वाकई ये वोटर्स वहां से चले गए हैं, इन सबकी सच्चाई मैं जल्द ही आप लोगों के सामने लेकर आऊंगा।''

कांग्रेस नेता सकते में

बता दें कि इससे पहले मंत्री ने जो कहा था उससे कांग्रेस के नेता सकते में आ गए थे। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे से सतीश जारकीहोली के बयान पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जारकीहोली किस आधार पर इस तरह की बात कर रहे हैं। प्रियांक खरगे ने कहा कि जारकीहोली को ग्राउंड रियलिटी की जानकारी नहीं हैं, इसलिए हवा-हवाई बातें कर रहे हैं। प्रियांक ने कहा था- "मुझे नहीं पता कि जारकीहोली के पास क्या जानकारी है लेकिन चित्तापुर में एक ही बूथ पर, एक ही समुदाय के 40 लोगों को निशाना बनाया गया। विजयपुरा में 50 से ज्यादा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था और उनके नाम पर 'फॉर्म 7' जमा कर दिए गए थे, पता चला सभी लोग जिंदा थे। इसलिए, मुझे नहीं पता कि सतीश जारकीहोली के पास क्या जानकारी है लेकिन मैं जो भी कह रहा हूं वो सबूतों के आधार पर कह रहा हूं।"

दिल्ली में आज संसद के बाहर 2 संसद

वहीं, आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में आज दो बड़े सियासी आयोजन होने जा रहे हैं। जहां एक ओर विपक्षी इंडिया ब्लॉक CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पब्लिक इंपीचमेंट प्रोग्राम करने जा रही है तो वहीं 'सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी' संगठन लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रोग्राम करने जा रहा है, इसके लिए संसद जैसी संरचना भी तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली समेत 6 प्रदेशों में SIR की समयसीमा बढ़ाई गई, चुनाव आयोग ने दी जानकारी, नई तारीख भी जारी

रामलीला मैदान की रैली को लेकर ममता बनर्जी के मन में क्या है? 'X' पर कर दिया बड़ा ऐलान

Latest India News