1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव प्रचार के बीच पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, महिला आयोग ने आज ही भेजा था नोटिस

चुनाव प्रचार के बीच पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, महिला आयोग ने आज ही भेजा था नोटिस

पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ गई। फिलहाल उन्हें डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि आज ही बिहार राज्य महिला आयोग ने एक मामले में उन्हें नोटिस भेजा था।

सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी। - India TV Hindi
Image Source : PAPPU YADAV MEDIA TEAM सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव भी आज मालदा में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। हालांकि मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी की वजह से सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ गई। वहीं तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल उन्हें डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि एक अन्य मामले में उन्हें बिहार राज्य महिला आयोग ने आज ही नोटिस भी जारी किया है। 

सामने आया VIDEO

बता दें कि पप्पू यादव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें बेड पर लेट हुए देखा जा सकता है। पप्पू यादव की तबीयत खराब देखी जा सकती है। वहां उनके पास बैठे कुछ लोग उनके सिर पर पानी भी डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो जारी कर पप्पू यादव की टीम ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान मालदा में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पप्पू यादव आज पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।

बिहार राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

दरअसल, बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव की ओर से महिलाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया। इसके बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को महिलाओं पर दिए गए उनके बयान के लिए नोटिस भी जारी किया है। बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव से पूछा है कि उन्होंने यह बयान क्यों दिया और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द क्यों नहीं की जानी चाहिए?

यह भी पढ़ें-

51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा 'केदारनाथ धाम', कल सुबह खुलेंगे कपाट; VIDEO में देखें कैसी चल रही तैयारी

Latest India News