विपक्ष के नेताओं की द्वारा भारत में रिजिम चेंज (सत्ता परिवर्तन) को लेकर दिए जा रहे बयानों से देश की राजनीति गरमा गई है। इसी क्रम में अब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने भी अब देश की मौजूदा सरकार और शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन की बात कही। संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी अभी विदेश में हैं और उनके वियतनाम से लौटने पर रिजीम चेंज होगा।
मोहन भागवत पर भी बोले संजय राउत
सांसद संजय राउत ने विजयादशमी के अवसर पर RSS के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा कि मोहन भागवत जो कह रहे हैं, वही बात हम भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बदलकर बीजेपी की सरकार सत्ता में आई, लेकिन अब लोग इस सरकार से परेशान हैं। राउत ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार को बदलना गलती थी और यही बात मोहन भागवत भी कह रहे हैं। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विजयादशमी पर संबोधन में कहा है कि रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी, ऐसा कभी नहीं हुआ।
संजय राउत ने दिया यूरोप का उदाहरण
संजय राउत ने अपनी बात रखते हुए यूरोप और दूसरे देशों का उदाहरण भी दे दिया। संजय राउत ने कहा कि जब लोगों का सरकार और व्यवस्था से विश्वास उठ जाता है, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं ने अब तक संयम बनाए रखा है और सरकार को इसके लिए उनका आभार मानना चाहिए।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में यूरोप के कई देश हिंसा की आग में जल रहे हैं। अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने अपनी देश के सुप्रीम कोर्ट को फूंक दिया है। सांसद संजय राउत ने तुरंत इस घटना के वीडियो को अपनी टाइमलाइन पर शेयर किया और भारत को सबक लेने की नसीहत दे डाली। संजय राउत ने कहा कि अल्बानिया के लोगों के गुस्से का शिकार सुप्रीम कोर्ट इसलिए बना क्योंकि वो करप्ट प्रधानमंत्री का बचाव कर रहा था। इतना ही नहीं, संजय राउत ने अपने पोस्ट में लिखा कि अल्बानिया में संसद से लेकर मंत्रियों के घरों को भीड़ निशाना बना रही है।
ये भी पढ़ें- 'हमें मां भारती के दुश्मनों को पहचानना होगा, उन्हें हराना होगा', दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया बड़ा बयान
"देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित नहीं है तो कोई सुरक्षित नहीं", विजयादशमी के मौके पर बोले CM योगी
Latest India News