A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 14.22 लाख किसानों का लोन माफ, तमिलनाडु के नए CM विजय ने दिया बड़ा तोहफा

14.22 लाख किसानों का लोन माफ, तमिलनाडु के नए CM विजय ने दिया बड़ा तोहफा

तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने किसानों को पहला बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सीमांत किसानों का 50,000 तक का लोन माफ करने का ऐलान किया है।

tamil nadu cm vijay- India TV Hindi
Image Source : PTI तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सीमान्त किसानों के लिए 50,000 रुपये तक का सहकारी बैंक फसल ऋण माफ करने की घोषणा की। बड़े किसानों का 5,000 रुपये तक का कर्ज माफ होगा। बता दें कि इस घोषणा से राज्य के 14.22 लाख किसानों को लाभ होगा, इस पर 2,044 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

सीधे सहकारी बैंकों को ट्रांसफर होगी राशि

सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे सहकारी बैंकों को ट्रांसफर की जाएगी ताकि किसानों के नाम पर कोई बकाया न रहे। यह फैसला उन किसानों के लिए राहत की सांस है जिनकी फसल मौसम की मार या बाजार की अनिश्चितता से बर्बाद हो जाती है। 

जल्द जारी होगी गाइडलाइन

सीएम की इस घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर है। किसान नेता इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करने के लिए गाइडलाइंस जारी करेगी। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र किसानों की सूची तैयार की जाए और कोई भी किसान छूट न जाए। 

CM विजय ने कर्नाटक के मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट पर बैठक की अध्यक्षता की

CM विजय ने सोमवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कावेरी नदी पर कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट पर राज्य की प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई। तमिलनाडु ने लगातार इस प्रोजेक्ट का विरोध किया है, यह दावा करते हुए कि इससे राज्य के नदी जल के हिस्से पर असर पड़ सकता है और किसानों को नुकसान हो सकता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह बैठक कर्नाटक में इस प्रोजेक्ट के लिए हाल ही में किए गए "भूमि पूजन" के बाद बुलाई गई थी। चर्चा का मुख्य बिंदु तमिलनाडु के जल अधिकारों की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना था कि किसानों के हितों की सुरक्षा हो।

यह भी पढ़ें-

AIADMK के 3 बागी विधायकों ने दिया इस्तीफा, TVK में शामिल होने की अटकलें

कर्नाटक कांग्रेस में हलचल तेज, दिल्ली तलब किए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, कल आलाकमान की बैठक

Latest India News