1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मुझे शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले...', Viral हुआ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

'मुझे शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले...', Viral हुआ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि उन्हें चुनाव के दौरान शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले।

Nitin gadkari underworld voters- India TV Hindi
Image Source : PTI केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के कार्यक्रम एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिक्षित से ज्यादा अपराधी इलाकों में वोट मिले। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि वह उनके कामों या गतिविधियों का समर्थन करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह अपने में ट्रांसफॉर्मेशन का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ कर चुके हैं राजनीति में, अच्छा भी कर चुके हैं, बुरा भी कर चुके हैं। सब लोगों के साथ उनके संबंध हैं।

गडकरी के बयान पर चर्चा तेज

नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह काफी ज्यादा आईडियोलॉजिकल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि नागपुर में 99% अंडरवर्ल्ड, सोशल वर्ल्ड सब उनके सपोर्टर हैं। हालांकि, गडकरी ने साफ किया कि वो उनके कामों को सपोर्ट नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले नितिन गडकरी का एक और बयान वायरल हुआ था कि 1 रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो, यही राजनीति का नियम है।

'शिक्षित से ज्यादा अंडरवर्ल्ड-रेड लाइट एरिया में वोट मिले'

नागपुर के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें चुनाव में पढ़े-लिखे लोगों से ज्यादा अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया में वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े और शिक्षित इलाकों में उन्हें कुल मतदान प्रतिशत का लगभग 70 से 75% वोट मिला, जबकि अपराधी ,अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट इलाके में 92% वोट मिले। गडकरी ने कहा कि "मेरे बहुत ज्यादा संबंध हैं, ऐसा अर्थ मत निकालिए। वहां पर रोड बनाया, सोशल वर्क किया है। पहली बात यह है कि अवेयरनेस इन द माइंड ऑफ पीपल, एबाउट डेमोक्रेसी एंड डेमोक्रेटिक वैल्यू, एंड कमिटमेंट ऑफ द पीपल विद द डेमोक्रेटिक वैल्यू एंड आईडियोलॉजी इज वेरी इंपॉर्टेंट। एजुकेशन ऑफ मासेज यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

क्रेडिबिलिटी की जीत होती है- गडकरी

कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि नागपुर अंडरवर्ल्ड सामाजिक कार्य से जुड़े लगभग 99% लोग उनके समर्थक हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि वह उनके कामों या गतिविधियों का समर्थन करते हैं। गडकरी ने कहा कि एजुकेशन ऑफ मासेज बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह बात जरूर है कि यह जो लोकतंत्र है मैं यह मानता हूं की क्रेडिबिलिटी की जीत होती है। चाहे वह बिजनेस हो, या राजनीति हो, या कंज्यूमर प्रोडक्ट हो या इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट हो।

ये भी पढ़ें- सफेद नंबर प्लेट वाली टू-व्हीलर से चला सकेंगे Bike Taxi, नितिन गडकरी ने किया ऐलान; राज्य सरकारों से की परमिट देने की अपील

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, E20 नीति से जुड़ा है मामला, जानें पूरी बात

Latest India News