1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, E20 नीति से जुड़ा है मामला, जानें पूरी बात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, E20 नीति से जुड़ा है मामला, जानें पूरी बात

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 27, 2026 02:43 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 02:57 pm IST

E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसमें कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
नितिन गडकरी Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 

कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और अंतरिम राहत (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है। याचिका में Meta (Facebook/Instagram), X सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए जा रहे हैं कि गडकरी और उनके परिवार को E20 नीति से निजी आर्थिक लाभ हुआ है। गडकरी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आता है, सड़क परिवहन मंत्रालय के नहीं। 

गडकरी ने अदालत से डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट हटाने, उनके प्रसार पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

हाल ही में इंडिया टीवी से की थी ई-20 पर चर्चा

हाल ही में नितिन गडकरी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात की थी और देश में ई-20 और फॉलिस फ्यूल को लेकर चल रही चर्चाओं और शंकाओं पर खुलकर अपनी राय रखी थी। नितिन ने बताया था, "पूरी टेस्टिंग के बाद ही ई-20 का इस्तेमाल शुरू हुआ। सरकार कोई भी नई तकनीक लाने से पहले उसकी टेस्टिंग करती है।"

नितिन ने ये भी कहा था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी कि ई-20 के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान भी ये बात कही थी कि इस तरह के प्रोपेगैंडा कौन कर रहा है, इसमें मैं जाना नहीं चाहता। 

इस दौरान नितिन ने ये भी कहा था कि देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए इथेनॉल भविष्य का ईंधन है।

नितिन गडकरी ने ये भी कहा था कि जब मक्के से इथेनॉल बनने की शुरुआत हुई, तो मक्के की कीमतें बढ़ीं और किसानों को इससे काफी लाभ हुआ। आज हालात बदले हैं और इथेनॉल के आने से चीनी मिलों और गन्ना किसानों की किस्मत बदल गई है। नितिन ने साफ कहा था कि क्या हमारे देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर नहीं होना चाहिए?"

इससे पहले E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी ने खुली चुनौती दी थी और कहा था कि एक भी ऐसी कार दिखा दो जिसे नुकसान हुआ हो

ये भी पढ़ें-

नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधित बयान और नीति पर भ्रम फैलाने का आरोप, 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत