युवती ने दो सिपाहियों पर लगाया सैक्स रैकेट में फंसाने का आरोप, पुलिस चौकी के 2 और नाम सामने आने पर हड़कंप
युवती ने दो सिपाहियों पर लगाया सैक्स रैकेट में फंसाने का आरोप, पुलिस चौकी के 2 और नाम सामने आने पर हड़कंप
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 18, 2021 09:09 am IST,
Updated : Jan 18, 2021 09:09 am IST
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक वायरल ऑडियो टेप से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
Sex Racket allegations on two Constable of UP Police in Pilibhit Viral Audio
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक वायरल ऑडियो टेप से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यहां एक युवती ने पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर सैक्स रैकेट चालाने का आरोप लगाया है। इस बीच सेक्स रैकेट में शामिल होने के संदेह पर दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने रविवार को बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा से सम्बंधित एक ऑडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें एक युवक और एक लड़की की बातचीत है, बातचीत में युवती बता रही है कि चौकी के सिपाही सचिन और विपिन ने उनके साथ गलत काम किया और कई युवकों को सेक्स के मामले में फंसाया है। यादव ने बताया कि इसी आडियो के बाद सिपाही विपिन और सचिन को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवती ने और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि युवती का कहना है कि उसकी चौकी पर तैनात महेंद्र सिपाही से जान पहचान है और महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। निलंबित हुए आरोपी सिपाही सचिन और विपिन ने चौकी पर तैनात महेंद्र व चाहत कुमार नामक सिपाहियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।