1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. झंझट खत्म: अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

झंझट खत्म: अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 01:00 pm IST

पीवीसी ऑर्डर के प्रमाणीकरण के लिए किसी भी मोबाइल नंबर पर ओटीपी को हासिल कर सकते हैं।

aadhaar OTP- India TV Hindi
aadhaar OTP

आज के समय में आपका आधार नंबर (Aadhaar Number) आपकी कई समस्याओं को चुटकी में हल कर सकता है। आपको सिम कार्ड (Sim Card) लेने से लेकर बैंक लोन लेने में यह आधार आपका सबसे भरोसेमंद साथी है। वहीं आपको बैंक खाता खुलवाने से लेकर पासपोर्ट (Passport) बनवाने में यह आपकी पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है। आधार की इसी जरूरत को देखते हुए UIDAI ने इसे हर जगह कैरी करने में आसान बनाने के लिए पीवीसी कार्ड वाला आधार कार्ड लॉन्च किया है। इसे कोई भी आधार कार्ड धारी 50 रुपये के शुल्क में बनवा सकता है। 

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार पीवीसी कार्ड बनाने की प्रक्रिया बहुत सरल और आसान बना दी है। कोई भी भारतीय नागरिक घर बैठे इसके लिए ऑर्डर कर सकता है और इसके लिए उसे आधार रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। स्पीड पोस्ट के जरिये आप तक आधार पीवीसी कार्ड पहुंचाया जाएगा। यूआईडीएआई ने कहा कि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, नागरिक अब अपने आधार पीवीसी ऑर्डर के प्रमाणीकरण के लिए किसी भी मोबाइल नंबर पर ओटीपी को हासिल कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है।

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

गैर रजिस्टर नंबर पर नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

आप पीवीसी आधारकार्ड (PVC Aadhaar Card) बनवाने के लिए किसी भी गैर रजिस्टर नंबर पर ओटीपी मंगवा सकते हैं। लेकिन आपको वे सुविधाएं नहीं मिलेंगी जो कि रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिलती हैं। UIDAI की वेबसाइट पर बताया गया है कि नॉन रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी मंगवाने पर आपको आधार का प्रिव्यू नहीं दिखाई देगा। इसके साथ ही आधार से जुड़े डिटेल भी नॉन रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं दिखाई देंगी। 

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

पीवीसी कार्ड अप्लाई करने का तरीका 

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) को ओपन करें, उसके बाद My Aadhaar Section में Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें। जैसे ही आप Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करेंगे, आपको 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी या फिर 28 अंकों की EID दर्ज करनी होगी, इन तीनों में से किसी एक को डालना होगा। 

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा 

सिक्योरिटी फीचर्स से लैस

खुद UIDAI ने बताया है कि नए पीवीसी कार्ड की प्रिंटिंग और लेमिनेशन की क्वालिटी बेहतर है। यह काफी वर्षों तक चलेगा। इसके अलावा इस नए PVC आधार कार्ड से क्यूआर कोड के जरिये कार्ड की सत्यता की पुष्टि तत्काल हो सकेगी। इसमें किसी तरह की तकनीकी दिक्कतें नहीं आएंगी। इसके अलावा आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इस नए कॉर्ड में एक होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।

  पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं

सबसे खास बात यह है कि यह PVC आधार कार्ड बारिश में भी खराब नहीं होगा। नए पीवीसी कार्ड के लिए आपको UIDAI को केवल 50 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसके बाद यह कॉर्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आपके घर तक पहुंच जाएगा। डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा