A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 7 दिन बाद श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये सुविधा

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 7 दिन बाद श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये सुविधा

माता वैष्णो देवी के दरबार में लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। भारत-पाकिस्तान के बीच के सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं। लिहाजा श्राइन बोर्ड की ओर से एक अहम फैसला लिया गया है।

mata vaishno devi temple- India TV Hindi
Image Source : PTI माता वैष्णो देवी के मंदिर जाते हुए श्रद्धालु।

जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आई है। यहां बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। यह सेवा कटरा से सीधे सांझीछत तक जाती है, जहां से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वालों श्रद्धालुओं को मुफ्त में आरती में बैठने की सुविधा भी दे रहा है। श्रद्धालु अब आराम से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आ सकते हैं। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि माता वैष्णो देवी की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्यों सस्पेंड थी हेलीकॉप्टर सेवा?

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण यह सेवा करीब एक हफ्ते से सस्पेंड थी। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 एयरपोर्ट पर उड़ानें बहाल की गई थीं। दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Image Source : india tvहेलीकॉप्टर सेवा शुरू

मंदिर प्रबंधन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हेलीकॉप्टर सेवा पिछले सात दिनों से निलंबित थी जिसे आज सुबह बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस महीने की शुरुआत से तीर्थयात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई थी लेकिन अब यह बढ़ रही है।

बैटरी कार सेवा भी चालू

अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए बैटरी कार सेवा भी चालू है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 94.84 लाख थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संख्या आने वाले दिनों में कई गुना बढ़ जाएगी। दिल्ली से आए श्रद्धालु शुभम कुमार ने कहा, ‘‘हम हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू होने और मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं।’’

(रिपोर्ट- राही कपूर)

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: दुश्मन की गोलाबारी से बचने के लिए और बंकर बनाए जाएंगे, जानिए अभी कितनी है बंकरों की संख्या

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती? वाजपेयी और मनमोहन सिंह का भी लिया नाम