A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर के नागरोटा में घुसपैठ, गोलीबारी में भारतीय सुरक्षा बल का एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर के नागरोटा में घुसपैठ, गोलीबारी में भारतीय सुरक्षा बल का एक जवान घायल

भारतीय सेना की तरफ से बताया गया कि संदिग्ध और भारतीय सेना के जवान के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी में जवान को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Representative image- India TV Hindi
Image Source : X/CHINARCORPS प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के नागरोटा में घुसपैठ की जानकारी सामने आई है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स कोर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। सुरक्षा बलों की तरफ से बताया गया कि नागरोटा सैन्य स्टेशन के पास घुसपैठ हुई है। घुसपैठ का पता लगने पर भारतीय सेना के जवान ने घुसपैठियों को चुनौती दी और उनके बीच थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई, जिसमें एक जवान को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। घुसपैठियों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के एक्स पोस्ट में भारतीय सेना के नॉदर्न कमांड के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय के हवाले से लिखा गया "सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए नागरोटा सैन्य स्टेशन के सतर्क जवान ने एक चुनौती जारी की, जिसके परिणामस्वरूप संदिग्ध के साथ कुछ देर तक गोलीबारी हुई। जवान को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"