1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फुस्स निकली पाकिस्तान की फतह-2, जानिए दुश्मन देश के पास और कौन-कौन सी हैं मिसाइलें

फुस्स निकली पाकिस्तान की फतह-2, जानिए दुश्मन देश के पास और कौन-कौन सी हैं मिसाइलें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 10, 2025 03:07 pm IST,  Updated : May 11, 2025 06:13 am IST

India Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान के फतह 2 मिसाइल को मार गिराया है। दुशमन देश का यह मिसाइल एक फुस्स पटाखा साबित हुआ। पाकिस्तान के पास इसके अलावा कई और मिसाइले हैं, जिनकी मारक क्षमता 2700 किलोमीटर तक की है।

Fateh 2, List of pakistani missile- India TV Hindi
फतह 2 Image Source : FILE

India Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। इस आतंकी हमले में 26 भारतीय की दर्दनाक मौत हो गई है। यह आतंकवादी हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के द्वारा किया गया था। इस हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तानी सेना इससे बौखला गई और भारत पर पिछले तीन दिनों से लगातार ड्रोन और मिसाइल से अटैक करना शुरू कर दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया और उनके ड्रोन और मिसाइलें नष्ट कर दीं।

10 मई को पाकिस्तान के फतह-2 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। इस मिसाइल को पाकिस्तान ने ईरान से खरीदा है। इसकी मारक क्षमता 400 किलोमीटर तक है। यह फतह-1 मिसाइल की अपग्रेडेड वर्जन है, जिसकी तुलना अत्याधुनिक गाइडेज रॉकेट से की जाती है। आइए, जानते हैं पाकिस्तान के पास और कितनी मिसाइलें हैं और उनकी क्षमता क्या हैं...

Ballistic Missile
Image Source : FILEबैलिस्टिक मिसाइल

1. Hatf 1 (हत्फ 1)

यह एक शॉर्ट रेंज, रोड-मोबाइल, सॉलिड फ्यूल वाला बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसके तीन वर्जन - 1, 1A और 1B टेस्ट किए जा चुके हैं। इसका पहला वर्जन 1989 में टेस्ट किया गया था, जिसे 1992 में पाकिस्तानी आर्मी ने अपने बेड़े में शामिल किया था। वहीं, इसका सबसे लेटेस्ट 1B वर्जन फरवरी 2000 में टेस्ट किया गया था। इसे पाकिस्तानी सेना ने 2004 में अपने बेड़े में शामिल किया था।

Hatf 1 (हत्फ 1)  
क्लास शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)
लंबाई 6.0 मीटर
गोलाई 0.56 मीटर
वजन 1,500 किलोग्राम
पेलोड का वजन 500 किलोग्राम
मारक क्षमता (रेंज) 70 से 100 किलोमीटर
वॉर हेड कन्वेंशनल
सर्विस ईयर 1992 

2. Hatf 2/Abdali (हत्फ 2/अबदाली)

यह भी एक शॉर्ट-रेंज, रोड-मोबाइल सॉलिड फ्यूल वाला मिसाइल है। इसे पाकिस्तान ने 2005 में बनाया था। यह Hatf 1 का अपग्रेडेड मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 180 से 200 किलोमीटर तक की है। 

Hatf 2/Abdali (हत्फ 2/अबदाली)  
क्लास शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)
लंबाई 6.5 मीटर
गोलाई 0.56 मीटर
वजन  1,750 किलोग्राम
पेलोड का वजन 250 से 450 किलोग्राम
मारक क्षमता 180 से 200 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, कन्वेंशनल
सर्विस ईयर 2005 से ऑपरेशनल

3. Hatf 3/Ghaznavi (हत्फ 3/गजनबी)

यह भी एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है जिसे पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनाया है। इस मिसाइल सिस्टम की मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक की है, जिसकी टेक्नोलॉजी चीन के DF-11 से ली गई है। यह मिसाइल 2004 से पाकिस्तानी सेना के बेड़े में शामिल है।

Hatf 3/Ghaznavi (हत्फ 3/गजनबी)  
क्लास  शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)
लंबाई  8.5 मीटर
गोलाई 0.8 मीटर
वजन 4,650 किलोग्राम
पेलोड का वजन 700 किलोग्राम
मारक क्षमता 300 किलोमीटर
वॉर हेड  HE, सबम्यूनिशन, 12-20 kT न्यूक्लियर
सर्विस ईयर 2004 से ऑपरेशनल

4. Hatf 4/Shaheen 1 (हत्फ 4/शाहीन 1)

पाकिस्तान ने इस मिसाइल को भी चीन की मदद से बनाया है। यह भी एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 900 किलोमीटर तक है। पाकिस्तान का यह मिसाइल चीन के DF-15 सिस्टम पर बेस्ड है।

Hatf 4/Shaheen 1 (हत्फ 4/शाहीन 1)  
क्लास शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)
लंबाई 12.0 मीटर
गोलाई 1.0 मीटर
वजन 9,500 किलोग्राम
पेलोड का वजन  700 से 1000 किलोग्राम
मारक क्षमता 750 से 900 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, 35 kT न्यूक्लियर, केमिकल
सर्विस ईयर 2003 से ऑपरेशनल

5. Hatf 5/Ghauri (हत्फ 5/गौरी)

पाकिस्तानी सेना के बेड़े में शामिल यह एक मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1500 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसमें केमिकल वीपन भी लोड किए जा सकते हैं।

 Hatf 5/Ghauri (हत्फ 5/गौरी)  
क्लास मिडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
लंबाई  15.9 मीटर
गोलाई 1.35 मीटर
वजन  15,850 किलोग्राम
पेलोड का वजन 700+ किलोग्राम
मारक क्षमता 1250 से 1500 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, 12-35 kT न्यूक्लियर, केमिकल
सर्विस ईयर 2003 से ऑपरेशनल

6. Hatf 6/Shaheen 2 (हत्फ 6/शाहीन 2)

यह एक मीडियम रेंज वाला बैलिस्टिक मिसाइल है, जो शाहीन-1 का अपग्रेड वर्जन है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। इस मिसाइल में भी परमाणु और केमिकल हथियार लोड किए जा सकते हैं।

Hatf 6/Shaheen 2 (हत्फ 6/शाहीन 2)

 
क्लास मिडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
लंबाई 17.2 मीटर
गोलाई 1.4 मीटर
वजन  23,600 किलोग्राम
पेलोड का वजन 700 किलोग्राम
मारक क्षमता 1500 से 2000 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, 15-35 kT न्यूक्लियर, केमिकल
सर्विस ईयर 2014 से ऑपरेशनल

7. Hatf 7/Babur (हत्फ 7/बाबर)

मुगल अक्रांता बाबर के नाम वाला यह एक पाकिस्तानी सबमरिन क्रूज मिसाइल है, जो न्यूक्लियर क्षमता यानी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी रेंज 700 किलोमीटर तक है।

Hatf 7/Babur (हत्फ 7/बाबर)  
क्लास सबसोनिक क्रूज मिसाइल (SCM)
लंबाई  6.2 मीटर
गोलाई 0.52 मीटर
वजन 1,500 किलोग्राम
पेलोड का वजन  450 से 500 किलोग्राम
मारक क्षमता 350 से 700 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, 10-35 kT न्यूक्लियर
सर्विस ईयर 2010 से ऑपरेशनल

8. Hatf 8/Ra'ad (हत्फ 8/रॉड)

यह एक क्रूज मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान द्वारा डेवलप किया जा रहा है। इसमें टर्बो जेट इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इस क्रूज मिसाइल में भी परमाणु हथियार लोड किए जा सकते हैं।

Hatf 8/Ra'ad (हत्फ 8/रॉड)  
क्लास सबसोनिक क्रूज मिसाइल (SCM)
लंबाई 4.85 मीटर
गोलाई 0.5 मीटर
वजन अंडर डेवलपमेंट
पेलोड का वजन अंडर डेवलपमेंट
मारक क्षमता 350 किलोमीटर
वॉर हेड HE, सबम्यूनिशन, न्यूक्लियर
सर्विस ईयर अंडर डेवलपमेंट

9. Hatf 9/Nasr (हत्फ 9/नसर)

यह भी एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल को 2011 में पहली बार पाकिस्तान ने रिवील किया था। यह मिसाइल भी चीनी टैक्टिकल रॉकेट WS-2 पर आधारित है।

Hatf 9/Nasr (हत्फ 9/नसर)  
क्लास शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM)
लंबाई  6.0 मीटर
गोलाई 0.4 मीटर
वजन 1200 किलोग्राम
पेलोड का वजन 400 किलोग्राम
मारक क्षमता 70 किलोमीटर
वॉर हेड न्यूक्लियर
सर्विस ईयर 2013 से ऑपरेशनल

10. Shaheen 3 (शाहीन 3)

यह पाकिस्तान के शाहीन मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सबसे लेटेस्ट वर्जन है, जो अभी अंडर डेवलपमेंट है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 2,750 किलोमीटर तक है। 

Shaheen 3 (शाहीन 3)  
क्लास मिडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
लंबाई 19.3 मीटर
गोलाई 1.4 मीटर
वजन अंडर डेवलपमेंट
पेलोड का वजन अंडर डेवलपमेंट
मारक क्षमता 2,750 किलोमीटर
वॉर हेड न्यूक्लियर, कन्वेंशनल
सर्विस ईयर अंडर डेवलपमेंट

11. Exocet (एक्सोसेट)

पाकिस्तान का यह एंटी शिप क्रूज मिसाइल 1975 से सेना के बेड़े में शामिल है। पाकिस्तान ने इस मिसाइल की टेक्नोलॉजी फ्रांस से ली है।

Exocet (एक्सोसेट)  
क्लास एंटी शिप क्रूज मिसाइल (ASCM)
लंबाई 4.69 से 5.95 मीटर
गोलाई 350 मिलीमीटर
वजन 655 से 870 किलोग्राम
पेलोड का वजन 165 किलोग्राम
मारक क्षमता 40 से 180 किलोमीटर
वॉर हेड 165 किलोमीटर HE फ्रेगमेंटेशन, सेमी आर्मर
सर्विस ईयर 1975 से ऑपरेशनल

12. Ababeel (अबाबील)

पाकिस्तान का यह मिसाइल मीडियम रेंज की मारक क्षमता वाला है, जिसकी रेंज 2,200 किलोमीटर तक की है। इस मिसाइल में भी न्यूक्लियर हथियार ले जाने की क्षमता है।

Ababeel (अबाबील)  
क्लास मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
लंबाई पता नहीं
गोलाई 1.7 मीटर (अनुमानित)
वजन अंडर डेवलपमेंट
पेलोड का वजन अंडर डेवलपमेंट
मारक क्षमता 2200 किलोमीटर
वॉर हेड न्यूक्लियर, कन्वेंशनल
सर्विस ईयर अंडर डेवलपमेंट
 
यह भी पढ़ें -
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत