A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. डोडा में दिल दहलाने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा टैम्पो, अब तक 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

डोडा में दिल दहलाने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा टैम्पो, अब तक 5 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक टैम्पो गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है।

jammu kashmir doda death- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा।

जम्मू-कश्मीर के डोडा से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरा एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बचाव अभियान चलाया गया है और हादसे में घायल हुए अन्य यात्रियों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आइए जानते हैं कि अब तक इस हादसे को लेकर क्या अपडेट सामने आए हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, ये दर्दनाक सड़क हादसा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पोंडा क्षेत्र के पास भरत बगला इलाके में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीएमसी डोडा (GMC Doda) रेफर किया गया है।

गाड़ी में कितने लोग सवार थे?

जानकारी के मुताबिक, जो टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ वह 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब टेम्पो में सवार सभी लोग किसी काम से पोंडा की ओर जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा, तीन बसों की आपस में हुई टक्कर; 10 श्रद्धालु घायल

रामबन में बड़ा हादसा, 600 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत एक घायल