1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के उरी में बादल फटा, अचानक आई बाढ़; मलबा और बड़े-बड़े पत्थर बहा ले गई

जम्मू-कश्मीर के उरी में बादल फटा, अचानक आई बाढ़; मलबा और बड़े-बड़े पत्थर बहा ले गई

उरी के बिजहामा में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने के बाद सुरक्षा बलों और सिविल प्रशासन ने एक महिला को बचाया। एक अधिकारी ने बताया, "इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उरी में बादल फटने से तबाही - India TV Hindi
Image Source : REPORTER उरी में बादल फटने से तबाही

बारामूलाः उरी के बिजहिमा इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और अपने साथ बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बहा ले गई। इसके बाद सुरक्षा बलों और सिविल प्रशासन ने एक महिला को बचाया। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है और बचाव अभियान बिना किसी नुकसान के पूरा हो गया।

उरी सेक्टर में जारदार बारिश

बादल फटने से पहले दोपहर के समय उरी सेक्टर के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हुई थी। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ कुछ घरों को बहा ले गई। प्रशासन ने एक महिला को बचाया। अधिकारियों ने निचले और जोखिम वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और बाढ़ वाली धाराओं और पानी के रास्तों के पास न जाने की अपील की है। उन्हें ज़िला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा सलाहों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

प्रशासन का सामने आया बयान

बारामूला ज़िले के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला पुलिस ने सिविल प्रशासन के साथ मिलकर बिझमा के लचिपुरा इलाके के मयान में बादल फटने के बाद अपने घर में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि बादल फटने से स्थानीय नाले में अचानक पानी और मलबा भर गया, जिससे अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति पैदा हो गई और इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए, बोनियार के तहसीलदार, उरी के SDPO और बिझमा के SHO अपनी बचाव टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसी हुई महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुंछ में बादल फटने से आठ लोगों की मौत

इससे पहले अभी हाल में ही पुंछ में भी बादल फटने की घटना हुई थी। पुंछ में अचानक आई भयानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में हाजी लतीफ का सब कुछ तबाह कर दिया। रविवार को हुई त्रासदी में उन्होंने अपने परिवार के आठ सदस्यों को खो दिया, जिनमें उनकी पत्नी, चार बच्चे, एक बेटी और एक पोती शामिल हैं। रविवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ और राजौरी जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही हुई, कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उसके बाद कई एजेंसियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। अब पूरी तरह टूट चुके लतीफ की बस यही मांग है कि मुर्रा-बुफ़लियाज़ गांव में मलबे के नीचे दबे उनके परिवार के पांच सदस्यों के शवों को बाहर निकाला जाए। तीन शव पहले ही निकाले जा चुके हैं।  

ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में तेज बारिश ने मचाई भीषण तबाही, खिलौनों की तरह बहती हुई दिखी गाड़ियां, सामने आया VIDEO

भारी बारिश और भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद, अलग-अलग घटनाओं में 23 की मौत, 7 लापता