A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर के धार्मिक शिक्षण संस्थान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे छात्र; VIDEO आया सामने

कश्मीर के धार्मिक शिक्षण संस्थान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे छात्र; VIDEO आया सामने

पुलवामा के रहमू इलाके में स्थित दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में भीषण आग लग गई। घटना में किसी भी तरह का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।

दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORT दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में लगी आग

जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रहमू इलाके में स्थित दार-उल-उलूम रूमा रेशी की इमारत में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में शिक्षा संस्थान की संरचना का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

यह घटना आज सुबह करीब 8.0 बजे हुई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इमारत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लाखों की संपत्ति का नुकसान

संस्थान के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दार-उल-उलूम के अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि इमारत में मौजूद सभी बच्चे और कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

शॉर्ट सर्किट से नुकसान दार-उल-उलूम के अध्यक्ष के अनुसार, आग लगने की वजह से संस्थान को लाखों रुपये की संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

चॉल में आग लगने से लड़के की मौत

वहीं, एक अन्य खबर में, दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित एक चॉल में सोमवार तड़के आग लगने से 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4.15 बजे पर कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग पर शिवशक्ति नगर स्थित एक चॉल में हुई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से चार लोग झुलस गए और उन्हें सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां यश विट्ठल खोट (15) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य घायल व्यक्तियों देवेंद्र चौधरी (30), विराज खोट (13) और संग्राम कुरने (25) का उपचार हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: कानपुर में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पर हुआ पथराव, भड़के यात्रियों ने तोड़ा शीशा

बिहार चुनाव: RJD ने 143 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव