1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: RJD ने 143 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव: RJD ने 143 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 20, 2025 11:44 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 12:14 pm IST

महागठबंधन में राजद 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आधिकारिक तौर पर राजद की तरफ से सभी 143 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव- India TV Hindi
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव Image Source : PTI

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने राज्य की कुल 243 सीटों में से 143 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही, राजद ने चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को औपचारिक रूप से अंतिम रूप दे दिया है।

यहां देखें लिस्ट

राघोपुर से मैदान में तेजस्वी यादव 

आरजेडी की ओर से जारी सूची के अनुसार, तेजस्वी यादव वैशाली जिले की अपनी पारंपरिक राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेजस्वी यादव पहले ही इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं और अब वह तीसरी बार यहां से अपनी किस्मत आजमाएंगे। राघोपुर सीट को लालू प्रसाद यादव के परिवार का गढ़ माना जाता है, जहां से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी हैं।

दो चरणों में होगा बिहार चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बिहार में दो चरणों के तहत मतदान संपन्न कराने का ऐलान किया है। पहले चरण के तहत 06 नवंबर जबकि दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को बिहार में मतदान कराया जाना है। इसके अलावा ,14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 6 में से 3 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी; अब तक 60 नामों का ऐलान

बिहार चुनाव: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, जानें कहां से किसे मिला टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।