1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, जानें कहां से किसे मिला टिकट

बिहार चुनाव: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, जानें कहां से किसे मिला टिकट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 20, 2025 09:24 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 09:29 am IST

बिहार चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अब तक 99 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

बिहार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 12 नए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

चौथी सूची जारी होने के साथ ही, आम आदमी पार्टी अब तक कुल 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले, पार्टी ने अपनी पहली सूची में 11, दूसरी सूची में 48 और तीसरी सूची में 28 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।

चौथी लिस्ट में जारी उम्मीदवारों के नाम

  1. मधुबन: कुमार कुनाल
  2. सीतामढ़ी: रानी देवी
  3. खजौली: आशा सिंह
  4. फुलपरास: गोरीशंकर
  5. सूपौल: बृज भूषण (नवीन)
  6. अमौर: मोहम्मद मुंताजिर आलम
  7. पिरपैंती: प्रीतम कुमार
  8. कुटुम्बा: शरावन घुइया
  9. गुरुआ: सचितानंद श्याम
  10. गया टाउन: अनिल कुमार
  11. सिकंदरा: राहुल राणा
  12. जमुई: रमाशिष यादव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चौथी सूची जारी करने के बाद अब तक कुल 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

  • पहली सूची: 11 उम्मीदवार
  • दूसरी सूची: 48 उम्मीदवार
  • तीसरी सूची: 28 उम्मीदवार
  • चौथी सूची: 12 उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह बिहार में दिल्ली और पंजाब के 'केजरीवाल मॉडल' को लागू करने के वादे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मुख्य ध्यान रहेगा। इसके साथ ही, पार्टी बिहार में पलायन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे प्रमुख मुद्दों को भी चुनाव प्रचार के दौरान उठाएगी।

ये भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव पर FIR, नामांकन जुलूस में पुलिस स्टिकर-सायरन लाइट लगी SUV इस्तेमाल करने का आरोप

बिहार चुनाव: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 6 में से 3 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी; अब तक 60 नामों का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।