1. Hindi News
  2. बिहार
  3. दुर्गा पूजा से पहले जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1719 बोतल विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

दुर्गा पूजा से पहले जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1719 बोतल विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

 Published : Oct 15, 2026 06:33 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 06:34 pm IST

बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने एक ट्रक से 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

जहानाबाद पुलिस कार्रवाई- India TV Hindi
जहानाबाद पुलिस कार्रवाई Image Source : INDIA TV

बिहार के जहानाबाद में दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक से 125 कार्टन में 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोल्डड्रिंक और जूते की बोरियों के बीच शराब छिपा रखी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह पूरी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने मौके से दो शातिर शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों एक सरिस्ताबाद गांव निवासी मुन्ना कुमार शामिल है जबकि दूसरे तस्कर काको थाना अंतर्गत सातनपुर गांव निवासी अजीत कुमार बताया जाता है।

कोल्डड्रिंक के पैकेट के नीचे छिपाया था शराब 

दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन को देखते हुए जहानाबाद पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों और शराब तस्करों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही घोसी थाना की पुलिस टीम ने धामापुर मोड़ के पास मोर्चा संभाला और गाड़ियों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान जब धामापुर मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने चेकिंग से बचने के लिए जूते और कोल्डड्रिंक के पैकेटों के नीचे 125 कार्टन में 10021 लीटर विदेशी शराब छिपा रखी थी। पुलिस ने तुरंत शराब और ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सभी शराब पंजाब निर्मित है जो विभिन्न ब्रांड के है। 

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है

इस संबंध में एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर धामापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग की गई। ट्रक से 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और एक लैग्जारी कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से पड़ताल कर रही है। साथ ही नालंदा जिले में उत्पाद विभाग की टीम पर हुई गोलीबारी की घटना के एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी ट्रक के जरिए शराब आगे तो नहीं भेजी जा रही थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:

अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट

अनंत सिंह ने JDU को दिया झटका, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार; मनाने पहुंचे ललन सिंह ने मानी गलती, बोले- "चूक हुई है"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।