1. Hindi News
  2. बिहार
  3. फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो, अंदर भरा था शराब का जखीरा

फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो, अंदर भरा था शराब का जखीरा

 Published : Oct 15, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 07:12 pm IST

बिहार में कहने तो शबरबबंदी लागू है लेकिन इसके बावजूद यहां तस्कर नए नए तरीके से शराब की तस्करी कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां तस्करों ने अनोखा तरीका निकाला और ट्रक को तहखाना बनाकर तस्करी का प्लान बनाया।

फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो- India TV Hindi
फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो Image Source : INDIA TV

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां शराब तस्करों ने तस्करी के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर की। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कंटेनर के अंदर स्कॉर्पियो छिपा रखा था और उसके अंदर शराब का जखीरा भरा था। इस कार्रवाई में कुल 2610 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

एनएच-28 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम रात के वक्त गश्ती पर थी। इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौड़ स्थित शंकर चौक के पास एनएच-28 पर एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई। जांच के दौरान कंटेनर के भीतर शराब छिपाकर रखने का मामला सामने आया। तलाशी में चार स्कॉर्पियो में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को छिपाने के लिए कंटेनर में तहखाने जैसा इंतजाम किए जाने की बात सामने आई है। शराब तस्करों द्वारा वाहनों और कंटेनरों का इस्तेमाल कर शराब की खेप छिपाने का यह तरीका उत्पाद विभाग के लिए गंभीर चुनौती है। कंटेनर की जांच के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

शराब की कीमत उड़ा देगी होश

इस पूरे मामले में मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद शराब की कुल मात्रा 2610 लीटर बताई गई है, जबकि इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

सबसे बड़ा सवाल इस तस्करी के पीछे कौन?

समस्तीपुर में हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद अब यह सवाल अहम है कि शराब की इतनी बड़ी खेप किस नेटवर्क के जरिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचने की संभावना है। मामले में आगे की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

(Report: SUNIL KUMAR)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।