A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना के जवान अलर्ट, सर्चिंग जारी

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना के जवान अलर्ट, सर्चिंग जारी

सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

indian security forces- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद से सेना के जवान लगातार अलर्ट मोड पर हैं। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

सुरक्षाबलों ने की जवाबी फायरिंग

दरअसल, मंगलवार रात राजौरी में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस लौट गए थे। सूत्रों के अनुसार, ड्रोन की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या घुसपैठ की पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरी बार दिखाई दिए ड्रोन

बीते 48 घंटे पहले पांच जगहों पर ड्रोन देखे थे जिन में राजौरी, पुंछ, सांबा,नौशहरा के क्षेत्र शामिल हैं। इस से पहले शुरुआती जनवरी से अभी तक कई ड्रोन के मामले आने आए हैं जिन में पाकिस्तान की और से भेजे गए ड्रोन में नशे की खेप और हथियार और विस्फोटक बरामद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे 5 सरकारी कर्मचारी, किया गया बर्खास्त, सामने आए सभी के नाम

जम्मू के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी चारों ओर से घिरा