1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी चारों ओर से घिरा

जम्मू के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी चारों ओर से घिरा

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 13, 2026 03:35 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 04:23 pm IST

जम्मू के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को घेर लिया है। दोनों ओर से फायरिंग चल रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, बिलवार इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जैश के एक आतंकवादी से मुठभेड़ हो रही है। आतंकवादी ने गोलीबारी की और सुरक्षाबल और पुलिस की टीम जवाबी कार्रवाई कर रही है।

कहोग गांव के पास जंगली क्षेत्र में हो रही मुठभेड़

जैश कमांडर मावी के फंसे होने की संभावना है। मुठभेड़ की यह घटना बिलवार के कहोग गांव के पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू करने के बाद हुई गोलीबारी के कुछ दिनों बाद घटी है।

स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का रखा जा रहा ध्यान

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुती ने कहा कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) कठुआ के कमाध नाले के जंगल में आतंकवादियों से मुठभेड़ कर रही है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

कठुआ में बढ़ी आतंकी गतिविधियां 

बता दें कि कठुआ में पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। जनवरी 2026 से पहले, जैसे 7-8 जनवरी को भी इसी इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था। वहीं, साल 2025 में भी कठुआ में कई एनकाउंटर हुए थे। मार्च 2025 में एनकाउंटर के दौरान 2-3 आतंकी मारे गए थे। 

ये भी पढ़ें: 

जम्मू कश्मीर: आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे 5 सरकारी कर्मचारी, किया गया बर्खास्त, सामने आए सभी के नाम

दो फरवरी से शुरू होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र, जानिए कब पेश होगा बजट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।