A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पहाड़ से द्रास नदी में गिरी गाड़ी, किरेन रिजिजू ने काफिला रोककर फंसे लोगों की बचाई जान; देखें VIDEO

पहाड़ से द्रास नदी में गिरी गाड़ी, किरेन रिजिजू ने काफिला रोककर फंसे लोगों की बचाई जान; देखें VIDEO

लद्दाख के द्रास एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के काफिले के ठीक आगे एक वाहन नदी में गिर गया। उसमें लोगों को फंसा देख किरेन रिजिजू ने काफिला रुकवाया और दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

kiren rijiju- India TV Hindi
Image Source : X- @KIRENRIJIJU केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नदी के बीचोबीच फंसे युवकों की जान बचाई।

लद्दाख के द्रास में एक गाड़ी नदी में गिर गई थी। इस हादसे के बाद गाड़ी में सवार दो लोग फंस गए थे। दोनों पीड़ित गाड़ी के ऊपर खड़े होकर मदद मांगते रहे। गनीमत ये रही कि उसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझा और अपने काफिले को रोक दिया। उन्होंने नदी के बीचोबीच पिकअप पर खड़े दोनों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया।

पिकअप वाहन नदी में गिरा हुआ था और उस पर दो लोग चढ़े हुए थे, जो कि मदद की राह देख रहे थे। दोनों को सही वक्त पर नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा है कि लद्दाख में द्रास पहुंचने से पहले हमारे काफिले के ठीक आगे एक वाहन नदी में गिर गया। सौभाग्य से हम समय पर थे और दोनों व्यक्तियों को बचा लिया गया। 

ऐसे बचाई जान

वीडियो में नदी में गिरा पिकअप वाहन दिख रहा है, जिस पर दो लोग मदद की राह देख रहे हैं। किरेन रिजिजू उनसे पूछते है कि क्या कोई एक्सीडेंट हुआ है, आप कैसे गिरे। लाल जैकेट पहने किरेन रिजिजू नीचे उतरने की कोशिश करते हैं लेकिन उनकी टीम उन्हें रोक लेती है। साथ में मौजूद पुलिसवाले एंबुलेंस और रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीम बुलाते हैं। इसके बाद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें-

कुपवाड़ा में अटेंडेंट ने की डॉक्टर की पिटाई, थप्पड़ जड़ते VIDEO हुआ वायरल

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास देखे गए 6 ड्रोन