1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास देखे गए 6 ड्रोन, सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास देखे गए 6 ड्रोन, सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 25, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 01:48 pm IST

पुंछ में LoC के पास ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ये सभी ड्रोन रविवार रात को देखे गए हैं। जो कि काफी ऊंचाई पर उड़ रहे थे।

सेना के जवान- India TV Hindi
सेना के जवान Image Source : PTI

सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तान से आए कम से कम छह ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

काफी ऊंचाई पर उड़ रहे थे ड्रोन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 9.15 बजे मेंढर सेक्टर के बालाकोट, लांगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर सीमा पार से ड्रोनों की गतिविधि देखी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि ये ड्रोन निगरानी के लिए छोड़े गए। ये काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए देखे गए और पांच मिनट के भीतर ही पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गए। 

इलाके की घेराबंदी की गई

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सुबह होते ही उन इलाकों में तलाशी शुरू कर दी गई। जहां ड्रोनों की गतिविधियां देखी गईं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया। 

कहीं मादक पदार्थ गिराने तो नहीं आए थे ड्रोन!

पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान द्वारा हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने पिछले साल फरवरी में ड्रोन देखे जाने की सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।