1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में मालगाड़ी के 11 कोच पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित; मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

झारखंड में मालगाड़ी के 11 कोच पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित; मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

झारखंड के पलामू ने एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे डिरेल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और राहत और बचाव का काम जारी है। फिलहाल रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया है, जिसकी मरम्मत की जा रही है।

मालगाड़ी के 11 कोच पटरी से उतरे।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE मालगाड़ी के 11 कोच पटरी से उतरे।

इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पलामू जिले से सामने आ रही है। यहां कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 11 कोट पटरी से नीचे उतर गए। जानकारी के मुताबिक गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मौके पर डिब्बों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए डिरेल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को झारखंड के पलामू जिले में कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना ईस्ट सेंट्रल रेलवे डिवीजन के बरकाकाना-सोननगर सेक्शन पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशनों के बीच सबवाना गांव के पास हुई। इसमें घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कोयला लेकर जा रही थी मालगाड़ी

डाल्टनगंज स्टेशन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी बरकाकाना से सोननगर कोयला ले जा रही थी, तभी यह घटना हुई। अधिकारी ने कहा, "पटरी से उतरने की सूचना मिलने पर रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने, ट्रैक की मरम्मत करने और जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने की कोशिशें की जा रही थीं।" रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह साफ हो पाएगी।

बोकारो में भी हुआ था हादसा

बता दें इससे पहले भी झारखंड के बोकारो जिले में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां बोकारो के गोमिया के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी MTPS के चार वैगन पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली और एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। यह हादसा डुमरी बिहार स्टेशन के पास बने यार्ड लाइन नंबर 7 में उस समय हुआ जब मालगाड़ी अपनी गति में थी। जानकारी के मुताबिक कोयला लोड मालगाड़ी लोडिंग पॉइंट से कोयला लेकर मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन (MTPS), पश्चिम बंगाल जा रही थी। 

यह भी पढ़ें-

फाजिल्का में दिल दहला देने वाली घटना, लिफाफे में मिला 8 माह का मृत भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी