A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. खौफनाक! बीएड स्टूडेंट को घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, तीन अरेस्ट

खौफनाक! बीएड स्टूडेंट को घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला, तीन अरेस्ट

गोड्डा जिले में एक युवक की बरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बीएड का छात्र था।

गोड्डा जिले एक बीएड स्टूडेंट की जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर हत्या कर दी गई।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गोड्डा जिले एक बीएड स्टूडेंट की जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

झारखंड के गोड्डा जिले से एक क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। जिले में पुरानी रंजिश ने एक युवा की जिंदगी छीन ली। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार रात को बीएड के छात्र नीरज कुमार (उम्र 24 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्वालियर से परीक्षा देकर लौटे नीरज के घर में घुसकर हमलावरों ने हत्या की। हमलावरों ने पहले तो उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधे और फिर हथौड़े से इतना पीटा कि उनका शरीर खून से लथपथ हो गया। इलाज के लिए ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक रात करीब 10 बजे घर पर अकेले थे। तीनों आरोपी पुरानी जमीन विवाद की रंजिश में घर में घुसे। उन्होंने नीरज को बेरहमी से पीटा, जिससे नीरज के सिर और छाती पर सबसे ज्यादा चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी पहुंचे, लेकिन तब तक नीरज गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इसके बाद पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

तीनों आरोपियों की पहचान रखी गई है गोपनीय 

नीरज के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया, "मेरा बेटा पढ़ाई में तेज था, भविष्य बनने वाला था। इन राक्षसों ने सब छीन लिया।" परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। एसपी मनीषा कुमारी ने कहा, "पूरी घटना सीसीटीवी और गवाहों से पुष्ट हो रही है। आरोपी जल्द कोर्ट में पेश होंगे।" पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हथौड़े से लगी चोटें ही मौत का कारण बताई गई हैं। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है।

पुरानी रंजिश के अन्य एंगल भी खंगाले जा रहे

स्थानीय लोगों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। जांच में पुरानी रंजिश के अलावा अन्य कोण भी खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्ट- कुंदन सिंह

ये भी पढ़ें- संभाजीनगर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, प्रेमी ने रेता गला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात