1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके ने आंदोलनकारियों से बात करके किया ऐलान

झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके ने आंदोलनकारियों से बात करके किया ऐलान

झारखंड के रांची में JPSC और JSSC में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रदर्शन करने रहे छात्रों को CJP का सपोर्ट मिल गया है। अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलनरत छात्रों से बात की और अपना समर्थन जताया।

रांची में जारी...- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) रांची में जारी प्रदर्शन को सपोर्ट करने ऐलान CJP ने कर दिया है।

झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन मिल गया है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से बात की है और कहा कि CJP छात्रों के साथ खड़ी है। साथ ही, उनकी मांगों का समर्थन भी करती है। बता दें कि JPSC और JSSC में गड़बड़ियों को लेकर पिछले 9 दिनों से छात्र रांची में धरने पर बैठे हैं।

रांची के छात्रों के प्रदर्शन के सपोर्ट में CJP

बता दें कि अभिजीत दीपके ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों से बात की। CJP झारखंड के सभी छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है।'

झारखंड की प्रदर्शनकारी ने CJP से मांगी मदद

अभिजीत दीपके ने बातचीत का जो वीडियो रिलीज किया है उसमें रांची की प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अभिजीत दीपके से कहती दिख रही है कि हम लोग आपका समर्थन चाहते हैं क्योंकि जिस तरह से आपने दिल्ली के जंतर-मंतर में जो चीजें की, सरकार सोच रही थी कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन सरकार को झुकना पड़ा। मैं यही कहना चाहती हूं कि आप हमारे समर्थन में रहें, जो भी मांगें हैं, डिमांड्स हैं उनके लिए।

अभिजीत दीपके ने किया फुल सपोर्ट का वादा

इसके बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि जितने भी स्टूडेंट्स झारखंड में प्रोटेस्ट कर रहे हैं, हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। हमारा पूरा सपोर्ट उनके साथ है। आपको किसी भी चीज की जरूरत रहेगी, आप हमें बता दीजिए, हम वो सारी चीजें करेंगे जो आपके आंदोलन को मजबूत कर सकती हैं। आपकी जितनी भी डिमांड्स हैं, हम उन डिमांड्स का भी पूरा समर्थन करते हैं, और हम हमारी तरफ से भी उन डिमांड्स को आगे रखेंगे।

रांची में छात्रों ने निकाला मशाल मार्च

जान लें कि JPSC एग्जाम में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्र लगातार 9 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने आज (रविवार को) रांची में विरोध में मशाल मार्च भी निकाला। साथ ही, प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार को बड़ी चेतावनी भी दी है। छात्रों ने कहा कि सरकार ने अगर नहीं सुनी तो राज्य भर में आंदोलन होगा। सभी 24 जिलों में छात्र बड़ी संख्या में जुटकर प्रदर्शन करेंगे। छात्रों ने 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा के घेराव का ऐलान भी किया है

रांची के प्रदर्शनकारियों की मांगें क्या हैं?

छात्रों ने इसे अपने हक की लड़ाई बताया है। छात्र JPSC परीक्षा को रद्द कर CBI से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उधर, मामले की जांच कर रही CID ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में गरमाया JPSC के एग्जाम में हुई गड़बड़ी का मुद्दा, धरने पर बैठे छात्र; BJP ने कांग्रेस से पूछे सवाल